Move to Jagran APP

BJP Candidates List: श्रीजया चव्हाण, नीतेश राणे... क्यों इन उम्मीदवारों के नाम के हो रहे सबसे ज्यादा चर्चे; पढ़ें क्या है वजह

BJP Candidates List भाजपा ने रविवार को 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छठी बार विधानसभा चुनाव का टिकट मिला है। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के बच्चों एवं परिजनों को भी टिकट दिए गए हैं। इनमें एक नाम कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया चव्हाण का भी है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 21 Oct 2024 12:38 PM (IST)
Hero Image
Maharashtra Election BJP first Candidates List: भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Maharashtra Election BJP Candidates List। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 71 मौजूदा विधायकों को टिकट मिला है। वहीं, लिस्ट में 13 महिला उम्मीदवारों का नाम शामिल है। एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल 10 मंत्रियों को भी पार्टी ने मैदान में उतारा गया है।

लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम शामिल

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छठी बार विधानसभा चुनाव का टिकट मिला है। लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विधानसभाध्यक्ष राहुल नार्वेकर, चंद्रकांत दादा पाटिल एवं राधाकृष्ण विखे पाटिल के नाम शामिल हैं।

दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियों को बांटी गई टिकट

बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के बच्चों एवं परिजनों को भी टिकट दिए गए हैं। इनमें एक नाम कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया चव्हाण का भी है। अशोक चव्हाण मराठवाड़ा के बड़े मराठा नेता हैं। भाजपा में आने के बाद उन्हें राज्यसभा की सदस्यता दी गई है।

(श्रीजया चव्हाण की फाइल फोटो)

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ-साथ उनके भाई विनोद शेलार को भी मालाड पश्चिम क्षेत्र से टिकट दिया गया है। पुलिस थाने में जाकर गोली चलाने वाले कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड की पत्नी सुलभा गायकवाड को टिकट दिया गया है।

वरिष्ठ नेता नारायण राणे के विधायक के बेटे नीतेश राणे को फिर से कोंकण की कणकवली सीट से मौका दिया गया है। नारायण राणे के ज्येष्ठ पुत्र नीलेश राणे को शिवसेना (शिंदे) से टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पहली सूची में विदर्भ के 23, उत्तर महाराष्ट्र के 19, मराठवाड़ा के 16, मुंबई से 14 नाम शामिल हैं।

(नीतेश राणे की फाइल फोटो)

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को  नांदेड़ की भोकर से टिकट दिया गया है।

राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक के छोटे भाई अमल महाडिक को कोल्हापुर दक्षिण सीट को टिकट दिया गया।

लोकसभा चुनाव में मिली हार फिर भी मिला टिकट 

लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर से हारे मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और पूर्वोत्तर मुंबई से हारने वाले विधायक मिहिर कोटेचा को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा 155-160 सीटें मिलने की उम्मीद है। शिंदे शिवसेना 85-90 सीटें और एनसीपी (अजित पवार) गुट 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra BJP List: पुराने चेहरों पर भरोसा, 13 महिला उम्मीदवार; भाजपा की पहली लिस्ट में क्या है खास?

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।