Maharashtra Exit Poll Result 2024 LIVE: महाराष्ट्र में किसका पलड़ा भारी, एग्जिट पोल में कौन मारेगा बाजी? यहां जानें सब कुछ
Maharashtra Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में कुल पांच चरणों में मतदान हुए हैं। सभी 48 सीटों समेत देशभर की 543 सीटों पर नतीजों का एलान चार जून को होगा। आज शाम साढ़े छह बजते ही एग्जिट पोल सामने आने लगेंगे।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र में कुल पांच चरणों में मतदान हुए हैं। महाराष्ट्र के सभी 48 सीटों समेत देशभर की 543 सीटों पर नतीजों का एलान चार जून को होगा। आज शाम साढ़े छह बजते ही अलग-अलग एजेंसियों से एग्जिट पोल सामने आने लगेंगे।
2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को इस राज्य से 48 में से 43 सीटें मिली थीं, लेकिन बीते दो सालों में राज्य की राजनीति पूरी तरह से बदल गई है। महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 5, दूसरे चरण में 8, तीसरे चरण में 11, चौथे चरण में 11 और पांचवें चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ था।
राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर जहां कांग्रेस और भाजपा नए साथियों के साथ चुनाव लड़ी हैं। महाराष्ट्र में पहले चरण में सबसे ज्यादा 63.71 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 62.71 मतदान हुआ। तीसरे चरण में 63.55 फीसदी वोटिंग देखने को मिली। इसके अलावा, चौथे चरण में 59.64 फीसदी और पांचवें चरण में 54.33 फीसदी वोटिंग हुई। पांचों चरण में मिलाकर कुल मतदान 60.78 फीसदी हुआ है। ऐसे में 4 जून को आने वाले लोकसभा परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
महाराष्ट्र एग्जिट पोल से जुड़े हुए एग्जिट पोल्स के सभी नतीजे यहां देखें...
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: रिपब्लिक के एग्जिट पोल में एनडीए को 29 सीटें
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र में रिपब्लिक के एग्जिट पोल में एनडीए के खाते में 29 सीटें जा रही हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को 19 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार की तुलना में बीजेपी को इस बार कुछ नुकसान होता दिख रहा है
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: चाणक्य के एग्जिट पोल में एनडीए को 33 सीटें
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र एग्जिट पोल में टुडेज चाणक्य ने एनडीए को 33 सीटें दी हैं। वहीं, इंडी गठबंधन के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं। उसने पांच सीटें ऊपर-नीचे रहने का अनुमान जताया है, यानी कि एनडीए की सीटें 38 भी हो सकती हैं और अगर कम रह गईं तो आंकड़ा 28 तक जा सकता है।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: न्यूज 18 इंडिया का एग्जिट पोल क्या बता रहा?
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र में न्यूज 18 के एग्जिट पोल में एनडीए को 32 से 35 सीटें मिल रही हैं। वहीं, इंडी गठबंधन के खाते में 15 से 18 सीटें जाने का अनुमान है।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र में एग्जिट पोल ने अब तक क्या भविष्यवाणी की है?
न्यूज चैनल्स/एजेंसी | एनडीए | INDI गठबंधन |
एनडीटीवी इंडिया - जन की बात | 34-41 | 9-16 |
टीवी9 | 22 | 25 |
न्यूज़18 | 32-35 | 15-18 |
रिपब्लिक भारत-मैटराइज | 30-36 | 13-19 |
रिपब्लिक टीवी-पी मार्क | 29 | 19 |
एबीपी सी-वोटर | 23-25 | 22-26 |
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: मुंबई की 6 में से कौन जीतेगा कितनी सीटें?
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने दावा किया है कि महायुति मुंबई में छह सीटें जीतेगी। ठाकरे समूह की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने दावा किया है कि 6 में से 4 सीटें ठाकरे समूह और एक सीट कांग्रेस जीतेगी। वहीं, शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने दावा किया है कि महायुति मुंबई की छह में से 5 सीटें जीतेगी।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: 48 सीटों पर इंडी गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर
न्यूज चैनल्स/एजेंसी | एनडीए | INDI गठबंधन | अन्य |
एबीपी न्यूज- सी वोटर | 22-26 | 23-25 | 0 |
इंडिया न्यूज -डी-डायनेमिक्स | 34 | 13 | 1 |
जन की बात | 34-41 | 16-9 | 0 |
रिपब्लिक भारत-मैटराइज | 30-36 | 13-19 | 0 |
रिपब्लिक टीवी-पी मार्क | 29 | 19 | 0 |
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: टीवी9 पोलस्ट्रैट एग्जिट पोल में MVA ने ठाणे सीट पर बढ़ाई टेंशन
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: टीवी9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, ठाणे से ठाकरे ग्रुप के राजन विखारे आगे चल रहे हैं। शिंदे गुट के नरेश म्हस्के पिछड़ रहे हैं, अगर 4 जून को नतीजे वास्तव में यही रहें तो यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए बड़ा झटका होगा।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र को लेकर चाणक्य का एग्जिट पोल MVA के लिए चौंकाने वाला
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: न्यूज 24 चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में महायुति को 33 सीटें और महा विकास अघाड़ी को 15 सीटें मिलने का अनुमान है।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: एबीपी सी वोटर सर्वे में महाविकास अघाड़ी को अधिक सीटें
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: एबीपी सी वोटर सर्वे में महागठबंधन एनडीए पर भारी पड़ता दिख रहा है। सी वोटर सर्वे का अनुमान है कि इस साल राज्य में एनडीए को 22 से 26 सीटें मिलेंगी।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: ठाणे में शिंदे गुट बनाम उद्धव गुट की मुख्य लड़ाई
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र के ठाणे लोकसभा सीट पर शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार राजन बाबूराव विचारे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) उम्मीदवार नरेश म्हस्के के बीच बड़ा राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: मुंबई की किसी भी लोकसभा सीट पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान नहीं
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र के मुंबई में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में एक भी लोकसभा सीट पर 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान नहीं हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में सबसे ज्यादा मतदान मुंबई उत्तर में 57.02 प्रतिशत दर्ज किया गया।
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव?
महायुति घटक |
सीटें |
महाविकास आघाडी |
सीटें |
बीजेपी | 27 | कांग्रेस | 17 |
शिवसेना (शिंदे) | 15 | शिवसेना (यूबीटी) | 21 |
एनसीपी (अजित) | 6 | एनसीपी (शरद चंद्र पवार) | 10 |
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र में 2019 के मुकाबले 2024 में बढ़ी वोटिंग फीसदी
Maharashtra Exit Poll 2024 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की संख्या 2019 की अपेक्षा करीब 30 लाख अधिक है। 2019 के चुनावों में, 54,054,245 व्यक्तियों ने मतदान किया, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 57,006,778 हो गई, जो 2,952,533 मतदाताओं की वृद्धि को दर्शाता है। मतदाता मतदान प्रतिशत में भी मामूली वृद्धि देखी गई, जो 2019 में 60.95% से बढ़कर 2024 में 61.33% हो गई।