Move to Jagran APP

Maharashtra News: पाकिस्तानी वीजा पाने के लिए ठाणे की महिला ने बनवाए फर्जी दस्तावेज, अब जांच में जुटी एजेंसियां

ठाणे पुलिस ने बताया है कि आरोपी सनम खान अपने पति से अलग हो गई है। उसने इसके बाद यहीं से एक पाकिस्तानी नागरिक से ऑनलाइन शादी कर ली और जरूरी दस्तावेज हासिल कर लिए। इसके बाद वह पाकिस्तान चली गई जहां उन्होंने फिर से शादी की। पुलिस ने बताया कि इन जानकारियों के मिलने के बाद ही जांच शुरू की गई है।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Fri, 26 Jul 2024 11:30 AM (IST)
Hero Image
आरोपी महिला सनम खान अपने पति से अलग होकर मां के साथ रहती है। (फाइल फोटो)

पीटीआई, ठाणे। पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे से एक 24 साल की महिला को पाकिस्तानी वीजा पाने के लिए जाली कागजात का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सनम खान उर्फ ​​नगमा नूर मकसूद को वर्तक नगर पुलिस ने तीन दिन की पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, सनम खान ने पाकिस्तानी वीजा लेने के लिए 'सनम खान रुख' के नाम से फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया। महिला पर फर्जी कागजात के साथ आधार और पैन कार्ड बनवाने का आरोप है।

पाकिस्तानी शख्स से वर्चुअली तौर पर शादी की

जानकारी में बताया गया है कि सनम खान अपने पति से अलग हो गई है। बाद में सनम खान ने भारत से ही एक पाकिस्तानी शख्स से वर्चुअली तौर पर शादी कर ली और जरूरी दस्तावेज हासिल कर लिए। इसके बाद वह पाकिस्तान चली गई जहां उन्होंने फिर से शादी की। उन्होंने बताया कि ठाणे पुलिस ने इन जानकारियों के मिलने के बाद ही जांच शुरू की। सनम खान ठाणे में अपनी मां के साथ रहती है।

फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद वाले शख्स पर भी केस दर्ज

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जिसने महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच एजेंसियां ​​काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Malegaon Blast: 'मालेगांव विस्फोट का मकसद महाराष्ट्र में सांप्रदायिक दरार पैदा करना था,' एंटी टेरर एजेंसी ने कोर्ट को बताया

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।