Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra Politics: 'आखिरी सांस तक हिंदुत्व नहीं छोडूंगा' CM शिंदे बोले- मेरे लिए हिंदू एकता महत्वपूर्ण

सीएम एकनाथ शिंदे ने सोमवार को आस्था और हिंदू एकता पर जोर दिया और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंंने कहा कि महाराष्ट्र संतों और वीरों की भूमि है। मैंने हमेशा धर्म को अपनाया है और मानवता के लिए काम किया है। हिदू एकता मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 2020 में पालघर जिले में दो साधुओं की पीट-पीट कर हत्या की घटना को भी याद किया।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 01 Oct 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे ने सोमवार को सनातन राष्ट्र सम्मेलन को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को आस्था और हिंदू एकता पर जोर दिया और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। सनातन राष्ट्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए जय श्रीराम के नारों के बीच कहा कि मुझे लग रहा है कि मैं अयोध्या आ गया हूं। मैं संतों की शिक्षा को आगे बढ़ाना जारी रखूंगा।

हिंदू एकता मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण: एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र संतों और वीरों की भूमि है। मैंने हमेशा धर्म को अपनाया है और मानवता के लिए काम किया है। हिदू एकता मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 2020 में पालघर जिले में दो साधुओं की पीट-पीट कर हत्या की घटना को भी याद किया और कहा कि उस समय सत्ता में बैठे लोग चुप रहे। उनका इशारा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर था।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकारीं मराठा-कुनबी पर शिंदे समिति की रिपोर्टें, फिर भी संतुष्ट क्यों नहीं हैं मनोज जरांगे?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें