Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: ठाणे में ट्रांसफार्मर फटने से दो मजदूर झुलसे, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज; बरती थी लापरवाही

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विस्फोट से दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए दोनों का इलाज चल रहा है। खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक शरद जीन ने कहा कि मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विस्फोट सोमवार सुबह करीब सात बजे अंबिवली के मोहने में हुआ। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार ने लापरवाही बरती और श्रमिकों को पीपीई उपलब्ध नहीं कराया था।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Tue, 29 Aug 2023 03:18 PM (IST)
Hero Image
ठाणे में ट्रांसफार्मर फटने से दो मजदूर झुलसे (Image: Mid Day)

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कस्बे में ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने और उसमें विस्फोट हो जाने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक शरद जीन ने कहा कि मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि विस्फोट सोमवार सुबह करीब सात बजे अंबिवली के मोहने में हुआ।

दोनों मजदूरों का चल रहा इलाज

पुलिस अधिकारी ने बताया की 38 वर्षीय मजदूर अनवर अहमद हसन शेख और 65 वर्षीय गोरख धोंडीराम जाधव विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार ने लापरवाही बरती और श्रमिकों को पीपीई उपलब्ध नहीं कराया, जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत अपराध दर्ज किया है।

फैक्ट्री में आग लगने की नहीं थम रही घटना

गौरतलब है कि इसी साल 24 अप्रैल को नागपुर जिले की एक फैक्ट्री में भीषण आग की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है।इसके अलावा हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।हिंगना में कटारिया एग्रो प्रइवेट लिमिटेड नाम की एक फैक्ट्री में आग लगी थी। आग लगते ही फैक्ट्री से लोगों की चीखने की आवाजें आने लगीं। मौके पर पहुंची दमकल केंद्र की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक में लगी आग

इससे पहले, मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ट्रक में आग लग गई, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। आग की लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वाहन में क्या ले जाया जा रहा था?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें