Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस-BJP का नया प्लान, मीडिया से चर्चा के लिए स्टार नेताओं की लिस्ट जारी की

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा के चुनाव की बारी है। इस बीच अब कांग्रेस और बीजेपी ने मीडिया से चर्चा के लिए अपनी टीमों का एलान किया है। बता दें कि बीजेपी ने 30 से अधिक नेताओं की एक लिस्ट जारी की है और कांग्रेस ने 15 नेताओं को नियुक्त किया है। इनमें कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट सहित कई नेता शामिल हैं।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 21 Jul 2024 01:13 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस ने बनाई 30 नेताओं की लिस्ट (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस ने अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया से जुड़ने के लिए अपनी टीमों का एलान किया है। भाजपा, जो राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है ने 30 से अधिक नेताओं की एक लिस्ट जारी की जो हर दिन सुबह 9 बजे और शाम 4 बजे मीडिया से बात करेंगे।

इस लिस्ट में नए सदस्य अशोक चव्हाण, जो कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री थे और वकील उज्ज्वल निकम के साथ-साथ पंकजा मुंडे भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में एमएलसी के रूप में चुना गया था। प्रदेश भाजपा मीडिया समन्वयक नवनाथ बन सभी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

कांग्रेस ने 15 नेताओं को किया नियुक्त

इन तीनों के अलावा, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, विधान परिषद में बीजेपी समूह के नेता प्रवीण दरेकर, राज्य के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, विधायक नितेश राणे, अतुल भटकलकर, राम कदम और पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष अध्यक्ष माधव भंडारी को भी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देशानुसार 15 नेताओं और प्रवक्ताओं की एक टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। पुणे के नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल को पार्टी ने क्षेत्रीय मुद्दों के प्रवक्ताओं की सूची में नियुक्त किया है।

क्या है उद्देश्य?

कांग्रेस ने 15 नेताओं को नियुक्त किया है ताकि पार्टी भाजपा की फर्जी बातों का भंडाफोड़ कर सके और यह सुनिश्चित कर सके कि राज्य में लोगों को सच्चाई से अवगत कराया जाए।

इन नेताओं के हैं नाम

राज्य इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले
 कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट
विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण
पूर्व राज्य इकाई प्रमुख और गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे
कांग्रेस समूह के नेता सतेज पाटिल
राज्य पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान
पूर्व मंत्री नितिन राउत

अन्य में सांसद चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व मंत्री नितिन राउत, विधायक यशोमति ठाकुर, अमित देशमुख, विश्वजीत कदम, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, सचिन सावंत और चरण सिंह सपरा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'महाराष्ट्र को उद्योग का बुलंद सितारा बना देंगे', शरद पवार ने लोगों से की खास अपील

यह भी पढ़ें: शरद पवार ने बढ़ाई भतीजे अजित की धड़कनें! पार्टी विधायक से की मुलाकात; क्या महाराष्ट्र में होगा खेला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें