Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, बीड में धारा 144 लागू; NCP विधायक के घर हुई थी आगजनी

महाराष्ट्र के बीड में NCP विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। हिंसक घटनाओं के मद्देनजर जिला कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे ने 5 किलोमीटर के दायरे में सीआरपीसी 144(2) के तहत निषेधाज्ञा का आदेश जारी किया है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Tue, 31 Oct 2023 08:53 AM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र में हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, बीड में धारा 144 लागू; NCP विधायक के घर हुई थी आगजनी (फाइल फोटो)

एएनआई, बीड (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के बीड में NCP विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर हुई आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। हिंसक घटनाओं के मद्देनजर जिला कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे ने 5 किलोमीटर के दायरे में सीआरपीसी 144(2) के तहत निषेधाज्ञा का आदेश जारी किया है।

बीड में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के बीड में मराठा आरक्षण को लेकर हुई हिंसक घटनाओं के बाद कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे ने जिला मुख्यालय और जिले के सभी तालुका मुख्यालयों के लिए ये आदेश जारी किए हैं।

प्रकाश सोलंके के घर हुई थी तोड़फोड़ और आगजनी

दरअसल, सोमवार को बीड में स्थित NCP विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों ने तोड़फोड़ करते हुए घर को आग लगा दी थी। इसके बाद सरकार और विपक्षी नेताओं ने इस घटना की निंदा की थी।

— ANI (@ANI) October 30, 2023

यह भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र में भड़की मराठा आरक्षण की आग, आंदोलनकारियों ने NCP विधायक प्रकाश सोलंके के घर को फूंका

संदीप और जय क्षीरसागर को घर को भी फूंका

इसके अलावा आंदोलनकारियों ने NCP विधायक संदीप क्षीरसागर और राज्य के पूर्व मंत्री जय क्षीरसागर के आवासों को भी आग लगा दी थी। वहीं, प्रकाश सोलंके ने कहा कि इस घटना के दौरान वह और उनका परिवार भी वहां मौजूद था। हलांकि, इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। बल्कि उनकी संपत्ति आग में खाक हो गई।

यह भी पढ़ें- Maratha Reservation: 'मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध', कैबिनेट उपसमिति की बैठक के बाद बोले सीएम शिंदे

अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं मनोज जारांगे

बता दें कि महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके अनशन के बीच महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।

इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नाराजगी जताई। सीएम शिंदे ने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल को इन घटनाओं पर ध्यान देने चाहिए, ये आंदोलन एक गलत दिशा में जा रहा है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।