Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: MBBS की छात्रा को दोस्त ने दिया तीसरी मंजिल से धक्का, हुई मौत; पीड़िता की मां ने आरोपी पर लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के सतारा से एक खबर सामने आई है। बता दें कि सतारा में एक 21 साल की MBBS छात्रा के दोस्त ने उसे एक इमारत की तीसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस घटना के बाद छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की मां ने आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Fri, 02 Aug 2024 08:39 AM (IST)
Hero Image
छात्रा के दोस्त ने दिया तीसरी मंजिल से धक्का, हुई मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

पीटीआई, सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि सतारा के कराड में एक 21 वर्षीय MBBS छात्रा को उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर आवासीय इमारत की तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जिसके कारण छात्रा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार की रहने वाली पीड़िता कराड के कृष्णा विश्व विद्यालय की छात्रा थी।

30 जून को हुआ था दोनों के बीच विवाद

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत के ध्रुव चिक्कारा ने 30 जून को एक विवाद के बाद कराड के मलकापुर इलाके में स्थित सनसिटी बिल्डिंग से कथित तौर पर उसे धक्का दे दिया।

सतारा के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने बताया, दोनों एक साथ पढ़ते थे और पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों में कुछ विवाद चल रहा था। 30 जून को पीड़िता सनसिटी स्थित उसके फ्लैट पर आई थी। उनका विवाद बढ़ गया और उसने लड़की को धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

आरोपी बेटी का करता था शारीरिक शोषण- पीड़िता की मां

एसपी ने कहा, आरोपी के शरीर पर कुछ चोट के निशान थे और उसने हमें बताया कि इमारत से नीचे उतरते समय उसे चोटें आईं। हालांकि, हमें संदेह है कि लड़की के साथ झगड़े के बाद उसे चोटें आईं। पीड़िता की मां, जो बिहार में डॉक्टर है, ने अपनी शिकायत में दावा किया कि चिक्कारा उसकी बेटी के साथ झगड़ा करता था और उसके कॉलेज के पुरुष साथियों से बात करने पर आपत्ति जताता था।

अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी उसकी बेटी का शारीरिक शोषण करता था, जिसके बारे में उसने अपनी मां को बताया था।

एसपी ने कहा, उसकी मां ने उसे उससे दूर रहने की सलाह दी थी। लेकिन पीड़िता ने बताया कि जब उसने उससे दूर रहने की कोशिश की तो उसने उसका पीछा किया। हमने चिक्कारा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Mumbai News: नाबालिग लड़की से प्यार जताने पर युवक को दो साल जेल की सजा, आरोपित ने स्वयं को बताया निर्दोष

यह भी पढ़ें- 'रिश्तों में दरार के बाद पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप', बॉम्बे HC ने रद किया 73 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मामला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर