Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai Hit and Run Case: तेज रफ्तार मर्सिडीज और BMW से टकराई कैब, गाड़ी में 10 साल का बच्चा भी शामिल; दो गिरफ्तार

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कथित तौर पर दौड़ते समय दो तेज रफ्तार लक्जरी कारें मर्सिडीज और एक बीएमडब्ल्यू एक कैब से टकरा गईं। सुबह करीब 1020 बजे सी लिंक पर तेज रफ्तार होने के दौरान दोनों कारों ने नियंत्रण खो दिया और ऐप-आधारित कैब वैगन आर को पीछे से टक्कर मार दी। कैब में चार लोगों का परिवार भी सवार था टक्कर लगते ही कैब पलट गई।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Mon, 16 Sep 2024 03:06 PM (IST)
Hero Image
रेस के दौरान मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू कार एक कैब से टकराई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई से जुड़ी एक दुर्घटना सामने आई है, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर कथित तौर पर रेस करते समय दो तेज रफ्तार लक्जरी कारें मर्सिडीज और एक बीएमडब्ल्यू एक कैब से टकरा गईं। सुबह करीब 10:20 बजे सी लिंक पर तेज रफ्तार होने के दौरान दोनों कारों ने नियंत्रण खो दिया और ऐप-आधारित कैब वैगन आर को पीछे से टक्कर मार दी।

कैब, जिसमें चार लोगों का परिवार था, टक्कर से पलट गई। बताया जा रहा है इस कार की सी लिंक पर स्पीड 80 किमी प्रति घंटा थी। इस हादसे की वजह से देश के पांचवें सबसे लंबे पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया।

10 साल की बच्चा भी था कैब में सवार

दोनों कारों के ड्राइवरों - तारिक चौधरी और सहबाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कैब में सवार परिवार में 10 साल का बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना से संबंधित जो फोटो सामने आई है, उसमें मर्सिडीज को क्षतिग्रस्त बोनट के साथ दिखाया गया जबकि बीएमडब्ल्यू का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। दोनों लग्जरी कारें दो अलग-अलग निजी फर्मों के साथ रजिस्टर्ड थीं।

पहले भी हुईं कई ऐसी घटना

बता दें कि ये पहले ऐसी घटना नहीं है, इससे पहले भी पिछले नवंबर में सी लिंक पर तेज रफ्तार एसयूवी से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। एक टोयोटा इनोवा देर रात एक मर्सिडीज से टकरा गई थी और भागने की कोशिश में कई अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी।

यह भी पढ़ें: मुंबई में पॉर्श केस जैसा कांड, तेज रफ्तार BMW कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर; मछली पकड़ने निकली महिला की मौत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर