Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jai Shri Ram On Antilia: भगवा और जय श्री राम के रंग में रंगा मुकेश अंबानी का 27 मंजिला घर Antilia, देखें खूबसूरत तस्वीरें

सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। अमीर से लेकर गरीब तक के घर इस समय सजे हुए है। ऐसा ही कुछ अद्भुत नजारा मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया (Jai Shri Ram On Antilia) में देखने को मिला। प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मुंबई में स्थित मुकेश अंबानी के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।

By Nidhi Avinash Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 24 Jan 2024 08:39 AM (IST)
Hero Image
मुकेश अंबानी का 27 मंजिला घर Antilia (Image: Social Media)

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Jai Shri Ram On Antilia: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एमडी मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' इस समय भगवान राम के नाम से रोशन हो रखा है। सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। अमीर से लेकर गरीब तक के घर इस समय सजे हुए है।

किसी के घरों में जय श्री राम का झंडा लगा है तो किसी का घर श्री राम के रंग में रंगा हुआ नजर आया। ऐसा ही कुछ अद्भुत नजारा मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में देखने को मिला। प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मुंबई में स्थित मुकेश अंबानी के घर Antilia की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।

राममय हुआ अंबानी का घर

इसमें अंबानी का घर पूरा राम के रंग में रंगा दिखा। 27 मंजिला घर के सबसे ऊपरी इमारत में राम मंदिर की तस्वीर के साथ जय श्री राम लिखा हुआ है, जो लाल रंग से रंगमय हो रखा है। इसी तरह पूरी इमारत में विशेष सजावट की गई है। कई रंगीन लाइटों के जरिए पूरी इमारत पर श्री राम का नाम नजर आ रहा है। 'एंटीलिया'के एंट्री गेट की सजावट सबका ध्यान खींच रही है। एंट्री गेट से लेकर अंदर तक रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की गई है।

— ANI (@ANI) January 21, 2024

मंबई ही नहीं कई शहरों में दिखी सजावट

बता दें कि न केवल मुंबई में बल्कि अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए कई शहरों, पुलों, मंदिरों और सड़कों को रोशनी से सजाया गया है।

प्राण-प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए अयोध्या में विभिन्न मंदिरों और इमारतों को रोशनी से सजाया गया है। अयोध्या की सड़कें 'राम आएंगे' और 'अवध में राम आए हैं' जैसे गीतों से गूंज रही थी। हर घरों में भगवा झंडे लगे हुए हैं। कई घरों, मंदिरों और अन्य इमारतों को पहले ही रोशन कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर- (ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जागरण न्यू मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: 'अगर शिवसेना नहीं होती तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा थी असंभव', राम मंदिर निर्माण को लेकर संजय राउत का दावा

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक भूल कर बैठी कांग्रेस, प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी कहीं उसके लिए आत्मघाती न सिद्ध हो

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर