Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार कार का कहर, छह वाहनों को मारी टक्कर; तीन लोगों की मौत

Mumbai Bandra Worli Sea Link Accident बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर 6 गाड़ियों से एक तेज रफ्तार कार के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना में 9 लोग घायल बताए गए हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घायलों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaUpdated: Fri, 10 Nov 2023 03:01 AM (IST)
Hero Image
Mumbai Bandra Worli Sea Link Accident मुंबई में बड़ा हादसा।

एजेंसी, मुंबई। Mumbai accident मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक के टोल बूथ पर 6 गाड़ियों के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से 2 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, घायलों को बांद्रा (Mumbai Bandra Worli Sea Link Accident) के भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार कार का कहर

मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार वर्ली से बांद्रा की ओर तेजी से जा रही थी और उसने टोल प्लाजा के पास खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसमें सवार कई लोगों को गंभीर चोटें पहुंची।

पकड़े जाने के डर से कई कारों को मारी टक्कर

कार के ड्राइवर ने सी लिंक पर एक दूसरे वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसने पकड़े जाने से बचने के लिए कार की गति और तेज करने की कोशिश की, जिससे छह कारों के आपस में टकराने से एक बड़ा हादसा हो गया।

— ANI (@ANI) November 9, 2023

कार के ड्राइवर को भी चोटें आईं हैं और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ड्राइवर की कार भी जब्त कर ली गई है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि इससे पहले दिन में, गोवा से मुंबई आ रही एक निजी लक्जरी बस महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में सड़क से उतर गई और एक नदी के किनारे पर गिर गई, क्योंकि ड्राइवर ने पुल का गलत अनुमान लगाया था।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर