Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई में पॉर्श केस जैसा कांड, तेज रफ्तार BMW कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर; मछली पकड़ने निकली महिला की मौत

Mumbai BMW Accident महाराष्ट्र में कार से टक्कर मारने और उसमें मौत होने की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं। ताजा मामले में राजधानी मुंबई के वर्ली में इलाके में तेज रफ्तार BMW कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कपल (पति-पत्नी) घिसटते हुए दूर जा गिरे जिसमें महिला की मौत हो गई।

By Abhinav Atrey Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM (IST)
Hero Image
घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। (फोटो, एक्स)

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कार से टक्कर मारने और उसमें मौत होने की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं। ताजा मामले में राजधानी मुंबई के वर्ली में इलाके में तेज रफ्तार BMW कार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कपल (पति-पत्नी) घिसटते हुए दूर जा गिरे, जिसमें महिला की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह 5:30 बजे वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, कपल बाइक से मछली पकड़ने के लिए ससून डॉक गया था। दोनों मछली पकड़ कर वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुणे में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी थी टक्कर

वहीं, पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि इससे पहले पुणे में तेज रफ्तार कार सवार ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भारी बारिश बनी आफत, मुंबई-ठाणे को जोड़ने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर