Move to Jagran APP

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी महिला का पर्स देख उड़ गए DRI अधिकारी के होश; 13 करोड़ की कोकीन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Drugs Smuggling in India राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अधिकारियों ने विदेशी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। महिला अदीस अबाबा से फ्लाइट नंबर-ईटी 640 के जरिए महिला मुंबई पहुंची थी। जब आरोपी महिला के सामान की जांच हुई तो अधिकारियों को 1 किलो 273 ग्राम कोकिन बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 13 करोड़ बताई जा रही है। महिला अपनी कैरी बैग और पर्स में ड्रग्स लेकर आई थी।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Published: Fri, 22 Dec 2023 05:03 AM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2023 05:03 AM (IST)
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया।(फोटो सोर्स: एएआई)

एएनआई, मुंबई। Drugs Smuggling in India। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोत दिव्वार (Cote d'Ivorie) की एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अधिकारियों ने विदेशी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। महिला अदीस अबाबा से फ्लाइट नंबर-ईटी 640 के जरिए महिला मुंबई पहुंची थी।

महिला से बरामद हुई 13 करोड़ की कोकीन

डीआरआई की खुफिया जानकारी मिलने के बाद महिला की जांच-पड़ताल की गई। जब आरोपी महिला के सामान की जांच हुई तो अधिकारियों को 1 किलो 273 ग्राम कोकिन बरामद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 13 करोड़ बताई जा रही है।

एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत महिला गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी कैरी बैग और पर्स में ड्रग्स लेकर आई थी। महिला को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Mandi Crime News: नशा तस्‍करों पर बड़ी कार्रवाई, मंडी पुलिस ने पकड़ा 28 लाख का चिट्टा; मुख्‍य सरगना सहित पांच अरेस्‍ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.