Move to Jagran APP

मुंबई एयरपोर्ट पर दो यात्री गिरफ्तार, 1.25 करोड़ रुपये का सोना बरामद; दुबई से अंडरगारमेट्स में छिपाकर लाए थे

मुंबई एयरपोर्ट पर लाखों रुपये का सोना पकड़ा गया है। वहीं एक यात्री के पास से छह लाख रुपये के महंगे फोन मिले हैं। गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई के सीमा शुल्क विभाग ने यह एक्शन लिया है। इनमें से एक यात्री दुबई से बैंकॉक जा रहा था। एयरपोर्ट कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Thu, 17 Oct 2024 11:28 AM (IST)
Hero Image
सोने के साथ दो यात्री गिरफ्तार। (फाइल फोटो)

एएनआई, मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग को बड़ी सफलता मिली है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 1.25 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम- 1962 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जब्त सोने का कुल वजन 1.725 किलोग्राम है। यात्री ने सोना अपने अंडरगारमेंट्स में छिपा रखा था। एक अन्य मामले में सीमा शुल्क विभाग ने 33 लाख रुपये के सोने और 6 लाख रुपये के फोन के साथ एक यात्री को दबोचा है।

खुफिया जानकारी से पकड़ा गया आरोपी

मुंबई के सीमा शुल्क विभाग ने कहा, एयर इंटिलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने दुबई से बैंकॉक जा रहे एक यात्री का पीछा किया। घटना 15 अक्टूबर की है। खुफिया सूचना के आधार पर यात्री का पीछा किया गया। वह हवाई अड्डे के एक कर्मचारी के साथ शौचालय जा रहा था। जांच में यात्री के पास से सोना बरामद हुआ। यात्री ने सोने की यह खेप अंडरगारमेंट्स में छिपा रखी थी।

24 कैरेट का है बरामद सोना

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 24 कैरेट सोने के तीन टुकड़े मिले हैं। इनका वजन लगभग 1.725 किलोग्राम है। बरामद सोने की कीमत 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई। पूछताछ में यात्री ने दावा किया कि सोने की यह खेप किसी अन्य यात्री ने उसे सौंपी थी।

तलाशी अभियान में दूसरे यात्री को भी दबोचा

अधिकारियों ने आगे बताया कि यात्रा की खुलासे के बाद एआईयू ने हवाई अड्डे पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे यात्री को भी पकड़ लिया गया। शुरूआती जांच में हवाई अड्डे के कर्मचारी और दूसरे यात्री के बीच संबंध होने के संकेत मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पहले दो बार तस्करी कर चुके हैं।

महंगे फोन भी मिले

एक अन्य मामले में सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से मुबंई पहुंचे यात्री के पास से 24 कैरेट सोने का चूर्ण बरामद किया। इसका शुद्ध वजन 455 ग्राम है। वहीं अनुमानित कीमत 33,00,880 रुपये है। इसके अलावा महंगे फोन भी मिले हैं। इनकी अनुमानित कीमत 6,11,790 रुपये है। आरोपी ने फोन अपने सामान में छिपा रखे थे, जबकि सोने का चूर्ण शरीर के अंदर छिपा रखा था।

दो मामलों में 1.725 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसका मूल्य 1.25 करोड़ रुपये है। सोने की यह खेप यात्रियों ने अपने अंडरगारमेंट्स में छिपा रखी थी। सीमा शुल्क विभाग, मुंबई।

यह भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया-तुर्की में बनी पिस्तौल से हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या, 21 मई को उड़ी थी फायरिंग की अफवाह

यह भी पढ़ें: लड़की का पीछा करने के आरोप में मारपीट के कुछ दिन बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या, उकसाने का मामला दर्ज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।