Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai: मुंबई सीमा शुल्क की हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई, केन्याई नागरिक से चार करोड़ से ज्यादा मूल्य की कोकीन की जब्त

मुंबई सीमा शुल्क ने मुंबई हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15-16 अगस्त की रात के दौरान 482.66 ग्राम कोकीन जब्त की। केन्याई नागरिक अदीस अबाबा से इथियोपियाई एयरलाइंस की उड़ान ईटी 640 पर मुंबई आया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने सफेद पाउडर वाले सात कैप्सूल बरामद किए बाद में कोकीन होने की पुष्टि की गई। केन्याई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 17 Aug 2024 11:16 PM (IST)
Hero Image
मुंबई सीमा शुल्क ने मुंबई हवाई अड्डे से 482.66 ग्राम कोकीन जब्त की

 एएनआई, मुंबई। मुंबई सीमा शुल्क ने मुंबई हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, 15-16 अगस्त की रात के दौरान 482.66 ग्राम कोकीन जब्त की। इस कोकीन की बाजार में कीमत चार करोड़ से ज्यादा आंकी जा रही है। प्रतिबंधित पदार्थ एक केन्याई नागरिक के शरीर की गुहा में छिपा हुआ पाया गया था।

यात्री की पहचान केन्या के काकमेगा के निवासी के रूप में हुई है। मुंबई सीमा शुल्क ने जानकारी दी कि केन्याई नागरिक अदीस अबाबा से इथियोपियाई एयरलाइंस की उड़ान ईटी 640 पर मुंबई आया था।

गु्प्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई सीमा शुल्क आयुक्तालय, जोन-III ने एक बड़े ऑपरेशन में केन्याई नागरिक को मादक पदार्थ के साथ धर दबोचा। सीमा शुल्क अधिकारियों ने सफेद पाउडर वाले सात कैप्सूल बरामद किए, बाद में कोकीन होने की पुष्टि की गई।

केन्याई नागरिक को गिरफ्तार

जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 482.66 ग्राम था, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹4,82,60,000 है। केन्याई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है, और तस्करी अभियान में शामिल अन्य लोगों की पहचान उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें