Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai: मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एक इमारत में लगी आग, दो की मौत; तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

मुंबई के कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबकि कांदिवली पश्चिम में मौजूद पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Mon, 23 Oct 2023 02:38 PM (IST)
Hero Image
मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एक इमारत में लगी आग (फोटो एएनआई)

एएनआई, मुंबई। मुंबई के कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबकि, कांदिवली पश्चिम में मौजूद पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हुए हैं।

दो लोगों की हुई मौत

बीएमसी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह आग कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आज दोपहर में लगी थी। इस आग में झुलसने से 2 लोगों की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए हैं।

दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जानकारी के अनुसार, पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में यह आग दोपहर 12:27 बजे के आसपास लगी। इमारत में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मचारियों ने बिल्डिंग में लगी आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया।

— ANI (@ANI) October 23, 2023

यह भी पढ़ें- Maharashtra: देश के पहले अग्निवीर ने सियाचिन में दिया बलिदान, परिवार में पसरा शोक; भावुक पिता ने कही ये बात

आग लगने की वजह का नहीं चल पाया पता

फिलहाल आग लगने की जानकारी का पता नहीं चल पाया है। साथ ही बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने को प्रतिबद्ध, न उठाएं आत्महत्या जैसे कदम: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे