Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई के अस्पताल में हुई लालू यादव की एंजियोप्लास्टी, दो दिन पहले हुए थे भर्ती

Lalu Yadav Health Update राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों के अनुसार लालू यादव हृदय संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे जिसके बाद 10 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोप्लास्टी के बाद अब एक से दो दिन में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Thu, 12 Sep 2024 05:05 PM (IST)
Hero Image
राजद सुप्रीमो को एक से दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

पीटीआई, मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

एजेंसी ने बताया कि लालू यादव को 10 सितंबर को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों ने बताया कि बिहार के 76 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

2014 में हो चुकी है सर्जरी

इससे पहले 2014 में लालू यादव की एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में छह घंटे लंबी महाधमनी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। उन्होंने 2018 और 2023 में फॉलो-अप के लिए अस्पताल का दौरा किया था। सूत्रों ने एजेंसी से कहा, 'उन्हें 10 सितंबर 2024 को डॉ. संतोष डोरा और डॉ. तिलक सुवर्णा द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिर से भर्ती कराया गया था।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर