Mumbai Fire: कुर्ला की इमारत में भीषण आग, तीन लोग झुलसे; मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
महाराष्ट्र में मुंबई के कुर्ला इलाके में एक इमारत में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आग अब नियंत्रण में है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। बीएमसी ने ये जानकारी दी है। वहीं इससे पहले लोअर परेल इलाके में टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया था।
एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के कुर्ला इलाके में एक इमारत में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आग अब नियंत्रण में है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। बीएमसी ने ये जानकारी दी है।
मुंबई में ये पहली बार नहीं है कि इस तरह की आग की घटनाएं सामने आई हैं, इससे पहले भी मुंबई से आग की कई खबरें आई हैं।
Mumbai, Maharashtra | Three people were injured after a fire broke out in a building in the Kurla area. The trapped people have been rescued safely and the fire is now under control. The reason for the fire is yet to be ascertained: (BMC) Brihanmumbai Municipal Corporation— ANI (@ANI) September 7, 2024
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
कल मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित 14 मंजिला टाइम्स टावर बिल्डिंग में आग लग गई थी। ये घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 5 घंटे मशक्कत के बाद सुबह 11.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि बिल्डिंग सात मंजिल की थी। बाद में बिल्डिंग के 14 मंजिला होने की जानकारी दी गई। आग बुझाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी है।