Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आइसक्रीम में इंसानी अंगूली मामले में हुआ खुलासा, मशीन ऑपरेटर का ही था अंगूठे का टुकड़ा

मुंबई के मलाड निवासी और पेशे से डॉक्टर ब्रेंडन फेराओ ने पिछले दिनों ई-कॉमर्स एप के माध्यम से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। जब वह आइसक्रीम खाने लगे तो च्युइंग गम जैसा महसूस हुआ। आइसक्रीम का हिस्सा हटाया तो उसमें अंगूठे का टुकड़ा मिला। यह मामला सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया जिसके बाद इस केस में अधिकारी जांच करने में जुट गए थे।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Thu, 27 Jun 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
जिम्मेदारी तय करने के लिए कंपनी का पता लगाने में जुटे अधिकारी। (फाइल फोटो)

मिडडे, मुंबई। मलाड में यम्मो आइसक्रीम कोन में मिला अंगूठे का टुकड़ा इंदापुर, पुणे की नेचुरल डेयरी कंपनी के मशीन ऑपरेटर ओमकार पोते की थी। डीएनए परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पिछले सप्ताह ओमकार के खून के नमूने को आइसक्रीम कोन में मिले अंगूठे के टुकड़े के साथ डीएनए परीक्षण के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा था।

गुरुवार को मिली डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट ओमकार के खून के नमूने से मेल खाती हैं। रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि अंगूठा घटना वाले दिन ही कटा था। रिपोर्ट से पता चला कि ओमकार को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

जिम्मेदारी तय करने को कंपनी का पता लगाने में जुटे अधिकारी

अब यह पता लगाया जाएगा कि इस घटना के लिए मूल कंपनी वाल्को फूड कंपनी लिमिटेड जिम्मेदार है या इसके लिए नेचुरल डेयरी के अधिकारी जिम्मेदार हैं। दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते में निर्धारित नियमों-शर्तों की जांच की जाएगी। नेचुरल डेयरी थर्ड पार्टी के तौर पर आइसक्रीम बनाती थी।

डॉक्टर ने मंगाई थी ऑनलाइन आइसक्रीम

गौरतलब है कि मलाड निवासी और पेशे से डॉक्टर ब्रेंडन फेराओ ने हाल ही में ई-कॉमर्स एप के जरिये आइसक्रीम मंगाई थी। जब वह आइसक्रीम खाने लगे तो च्युइंग गम जैसा महसूस हुआ। आइसक्रीम का हिस्सा हटाया, तो उसमें अंगूठे का टुकड़ा था।

ये भी पढ़ें: Monsoon 2024: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तय समय पर पूरे देश में झमाझम वर्षा; जुलाई किसानों के लिए बल्ले-बल्ले

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर