Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai Police को फोन पर मिली कमाठीपुरा में बम की झूठी खबर, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

मुंबई के कमाठीपुरा में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को फोन कर बताया कि कमाठीपुरा इलाके में बम लगाया गया है। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और विस्फोटक रखे जाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी के अनुसार ये फोन सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास किया गया।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Tue, 05 Sep 2023 04:02 PM (IST)
Hero Image
Mumbai Police को फोन पर मिली कमाठीपुरा में बम की झूठी खबर, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी (फाइल फोटो)

मुंबई, एजेंसी। मुंबई के कमाठीपुरा (Kamathipura) में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को फोन कर बताया कि कमाठीपुरा इलाके में बम लगाया गया है। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और विस्फोटक रखे जाने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन कर दी गई थी बम की सूचना

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर कमाठीपुरा इलाके में बम रखे जाने की झूठी खबर दी गई थी। अधिकारी के अनुसार, ये फोन सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास किया गया। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कमाठीपुरा की 12वीं लेन पर विस्फोटक रखा गया है।

बम स्क्वायड टीम ने इमारतों की ली तलाशी

इसकी जानकरी मिलते ही मुंबई पुलिस और बम स्क्वायड टीम एक्शन में आई और मौके पर पहुंच इमारतों को खाली कराया गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान इमारतों की तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं किया गया।

पुलिस ने किया फर्जी कॉल करने वाले शख्स को गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने फर्जी कॉल करने वाले शख्स की तलाश शुरू की। उन्होंने वो नंबर ट्रैक किया, जिससे फर्जी कॉल किया था। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: आठ साल से नवी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे थे बांग्लादेशी, पुलिस ने दर्ज किया केस

यह भी पढ़ें- Maharashtra: हत्या के बाद आठ माह से पटना से फरार शूटर मुंबई से गिरफ्तार, जांच के लिए बिहार ले गई पुलिस

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर