Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई में शख्स की लाश सड़क पर मिली, घर के अंदर पड़ा था पत्नी का शव; पुलिस के लिए बनी पहेली

मुंबई में एक शख्स ने कथित रूप से पत्नी की हत्या के बाद बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पुलिस को पहले केवल पति की मौत का पता चला था लेकिन बाद में पत्नी का भी शव मिला। जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। फ्लैट पर पहुंचने पर पुलिस ने मृतक के गले में लटकी चाबियों का इस्तेमाल कर ताला खोला

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 04 Aug 2024 04:15 PM (IST)
Hero Image
मुंबई में शख्स ने कूदकर दी जान (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के गोरेगांव में एक व्यक्ति अपने अपार्टमेंट के सामने सड़क पर मृत पाया गया। इसकी जानकारी देने के लिए जब पुलिस ने मृतक की पत्नी को कॉल किया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखने के लायक था।

बता दें कि फ्लैट में मृतक की पत्नी भी मृत पड़ी थी और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक शख्स की पहचान किशोर पेडनेकर के रूप में हुई है और उनकी उम्र 58 साल बताई जा रही है। मृतक पत्नी की पहचान राजश्री के रूप में हुई है और उसकी उम्र 57 साल थी।

किशोर के गले में लटकी थी दो चाबियां

दरअसल ये घटना शुक्रवार की है, जब 58 साल के किशोर पेडनेकर का शव जवाहर नगर में टोपीवाला हवेली के सामने सड़क पर मिला था। किशोर, जिम उपकरण विक्रेता के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है, किशोर पेडनेकर ने आत्महत्या की। स्थानीय लोगों ने मृत अवस्था में पड़े किशोर को देखकर इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही स्थानीय लोग किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं फ्लैट पर पहुंचने पर पुलिस को दरवाजा अंदर से बंद मिला। तभी उन्होंने देखा कि किशोर के गले में दो चाबियां लटक रही थीं। इन चाबियों का इस्तेमाल करके, पुलिस ने फ्लैट का ताला खोला, जिससे और भी अधिक परेशान करने वाला दृश्य सामने आया।

फ्लैट के अंदर मिला मृतक की पत्नी का शव

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की पत्नी राजश्री को उसकी मौत की सूचना देने के लिए फोन किया, तो बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस किशोर के फ्लैट पर पहुंची, लेकिन फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव के गले में लॉकेट की तरह दो चाबियां लटकते देखीं तो उन चाबियों से ताला खोला गया। पुलिस को फ्लैट में और भी परेशान करने वाला दृश्य दिखाई दिया।

किशोर की 57 वर्षीय पत्नी राजश्री का शव बरामद किया। राजश्री की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस का मानना है कि किशोर ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद भी फ्लैट से कूदकर जान दे दी।

डिप्रेशन से पीड़ित था किशोर

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि किशोर, कथित तौर पर गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित था, क्योंकि पुलिस को उसके फ्लैट के अंदर डिप्रेशन और डायबीटिज के लिए निर्धारित कई दवाएं मिलीं।

यह भी पढ़ें: दुनिया के टॉप कर्जदार देशों की लिस्ट में श्रीलंका-पाकिस्तान नहीं, जापान का नाम सबसे आगे; किस नंबर पर है भारत?