Move to Jagran APP

Mumbai: तंजानिया की महिला को देने वाला था ड्रग्स, NCB ने दिल्ली-मुंबई से दो लोगों को धर दबोचा; 15 करोड़ की कोकीन जब्त

मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NCB की टीम ने एक आरोपी को 15 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि उसे एक हैंडलर द्वारा निर्देश मिल रहे थे जिसके बाद उसके हैंडलर के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद एनसीबी की टीम ने दिल्ली पहुंचकर तंजानिया की एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Mon, 13 Nov 2023 12:36 PM (IST)
Hero Image
Mumbai: तंजानिया की महिला को देने वाला था ड्रग्स, NCB ने दिल्ली-मुंबई से दो लोगों को धर दबोचा (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के एक होटल से दो किलो कोकीन बरामद की है। इसके अलावा जाम्बिया के एक नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एनसीबी के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि पकड़ी गई दो किलो कोकीन की कीमत 15 करोड़ रुपये है। पकड़ा गया आरोपी मुंबई के एक होटल में ठहरा हुआ था।

NCB की टीम ने होटल में मारा था छापा

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की मुंबई टीम ने एक होटल में छापा मारा था, जिसके बाद जाम्बिया के नागरिक को गिरफ्तार किया। अधिकारी के अनुसार, आरोपी नशीली दवाओं की खेप के लिए जाम्बिया के लुसाका से इथियोपिया की राजधानी गया था। इसके बाद वह फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंचा।

NCB की टीम रख रही थी गतिविधियों पर नजर

अधिकारी के अनुसार, NCB की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी, जिसके बाद एनसीबी टीम ने उसके कमरे पर रेड मारी और वहां की तलाशी ली। इस दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने कमरे से कोकीन से भरा बैग बरामद किया, जिसमें दो किलोग्राम वजन वाले कोकीन के दो पैकेट रखे थे।

पूछताछ में आरोपी ने किए कई खुलासे

पूछताछ के दौरान आरोपी व्यक्ति ने एनसीबी अधिकारियों को तस्करी के बारे में अहम जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उसे एक हैंडलर द्वारा निर्देश मिल रहे थे, जिसके बाद उसके हैंडलर के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद एनसीबी की टीम ने दिल्ली पहुंचकर तंजानिया की एक महिला को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- Mumbai: विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने CM एकनाथ शिंदे को लिखी चिट्ठी, धमकी मिलने के बाद की सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग

दिल्ली से गिरफ्तार हुई तंजानिया की एक महिला

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से गिरफ्तार की गई महिला को जाम्बिया के एक नागरिक से कोकीन की खेप लेनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान सिंडिकेट के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। जो मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और गोवा सहित कई शहरों में फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें- Thane: दिवाली पर ऑनलाइन मिठाई मंगाना विधायक के परिजन को पड़ा भारी, अकाउंट से गायब हुए 79000 रुपये

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।