Move to Jagran APP

महाराष्ट्र: भड़काऊ भाषण देकर फंसे बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह, केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने बीजेपी के निष्कासित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टी राजा सिंह पर भरी सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A 1(a) के तहत केस दर्ज किया है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Thu, 30 Mar 2023 01:52 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र: भड़काऊ भाषण देकर फंसे बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह

मुंबई, ऑनलाइन डेस्क। हेट स्पीच के मामले में भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टी राजा सिंह पर भरी सभा में भड़काऊ बयान देने का आरोप है। 

मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A 1(a) के तहत केस दर्ज हुआ है।

क्या है मामला?

दरअसल, राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। गौरतलब है कि विधायक राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन भी हुए थे।

राजा सिंह की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उनके बयान को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया। राजा सिंह की टिप्पणी से पार्टी की किरकिरी हो रही थी। वहीं, इस मामले में उन्हें जेल भी भेजा गया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।