Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Thane News: दोस्ती, प्यार फिर शादी का वादा, एक साल तक महिला के साथ करता रहा दुष्कर्म; 28 साल का आरोपी गिरफ्तार

Thane Crime News मुंबई के ठाणे के एक पुलिस ने एक 28 वर्षीय व्यक्ति को मुंबई के जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया है । राबोडी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि रियासत इलियास कुरैशी ने 24 वर्षीय पीड़िता से दोस्ती की और शादी का वादा करके फरवरी 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sun, 28 Jul 2024 12:12 PM (IST)
Hero Image
शादी का वादा कर महिला के साथ करता रहा गंदा काम (Image: Jagran)

पीटीआई, ठाणे। मुंबई के ठाणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का बार-बार दुष्कर्म किया गया और गर्भपात के लिए भी मजबूर किया। इस आरोप में ठाणे पुलिस ने एक 28 साल के शख्स को मुंबई के जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया है। 

राबोडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि रियासत इलियास कुरैशी ने 24 वर्षीय पीड़िता से पहले दोस्ती की और उससे शादी का वादा करके फरवरी 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार उसके साथ फायदा उठाया और दुष्कर्म किया। 

शादी का वादा कर उठाया फायदा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी, जो एक दर्जी है और महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

इससे पहले नवी मुंबई के उरण में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 20 वर्षीय एक युवती का शव मिला, जिस पर कई चोटों के निशान और चाकू के घाव थे। पुलिस ने बताया कि उसके प्रेमी ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान उरण निवासी यशश्री शिंदे के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Navi Mumbai: नवी मुंबई में 20 साल की युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया केस

यह भी पढ़ें: Mumbai: प्रेमी ने चाकू मारकर कर दी प्रेमिका की हत्या, रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंका शव

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर