Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: 'कैंटीन के अंकल मुझे छेड़ते हैं', महाराष्ट्र में 7 साल की बच्ची से यौन शोषण; खुद सुनाई आपबीती

Vasai School Abused घरवालों ने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल से शिकायत की तो स्कूल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दी। आरोपी नाबालिग पर पुलिस ने फौरन पॉक्सो एक्स के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने स्कूल की अन्य लड़कियों को भी निशाना बनाया था।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 25 Aug 2024 01:36 PM (IST)
Hero Image
कैंटीन में काम करने वाले नाबालिग ने 7 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल जेस्क, मुंबई। ठाणे के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण को लेकर महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच मुंबई के पास वसई के एक प्राइवेट स्कूल में सात साल की बच्ची के साथ यौन छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है।

वसई के स्कूल की कैंटीन में काम करने वाले नाबालिग ने दूसरी क्लास में पढ़ने वाली 7 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ किया है। इस मामले की जानकारी खुद बच्ची ने दी है।

स्कूल प्रशासन ने दर्ज करवाई पुलिस में शिकायत

घरवालों ने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल से शिकायत की तो स्कूल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दी। आरोपी नाबालिग पर पुलिस ने फौरन पॉक्सो एक्स के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने स्कूल की अन्य लड़कियों को भी निशाना बनाया था।

कैंटीन के एक अंकल ने परेशान किया है- बच्ची

दरअसल, घटना गुरुवार की है। स्कूल में जब पीड़ित बच्ची ने कैंटीन में जाने में आनाकानी करने लगी तो क्लास टीचर को कुछ शक हुआ, इसपर टीचर ने जांच की। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि उसे कैंटीन के एक 'अंकल' ने परेशान किया है।

प्रिंसिपल ने अभिभावकों को जानकारी दी

बच्ची द्वारा मामले की जानकारी सुनकर टीचर के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद क्लास टीचर ने फौरन प्रिंसिपल को बच्ची के साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया। प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी।

ये भी पढ़ें: 'तो टूट जाएगा महा विकास अघाड़ी', मुंबई BJP प्रमुख ने बताया कहां है कांग्रेस-शिवसेना और NCP की नजर

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर