Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai Weather: मार्च में दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा मुंबई, 39.4 डिग्री तापमान दर्ज; लू की चेतावनी जारी

Mumbai Weather इस महीने में यह दूसरी बार है जब मुंबई में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है। आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा कि इससे पहले 6 मार्च को सांताक्रूज़ में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Mon, 13 Mar 2023 03:26 PM (IST)
Hero Image
Mumbai Weather: मार्च में दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा मुंबई (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

मुंबई, एजेंसी। देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच रविवार को देश के कई शहरों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि मुंबई में रविवार को न्यूनतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मार्च में दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा मुंबई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि मार्च महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सांताक्रूज और कोलाबा में रविवार को क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा आईएमडी ने रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी जारी की थी।

6 मार्च को 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था तापमान

बता दें कि इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है। आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा कि इससे पहले 6 मार्च को सांताक्रूज़ में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस दिन देश के किसी अन्य शहर के मुकाबले में सबसे अधिक तापमान था। हालांकि, रविवार को यह 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक था तापमान

आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा कि उन्होंने कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र में दर्ज तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक था। जेनमणि ने कहा कि 5 से 7 मार्च के बीच तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक था। उन्होंने कहा आम तौर पर कोंकण में इस दौरान सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच समुद्री हवा के कारण तापमान कम होता है।

क्या बोले वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि

उन्होंने कहा कि पिछले सात-दस दिनों में पूर्वी हवाओं के कारण समुद्र की हवाओं में अनुपस्थित या देरी हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप उच्च तापमान बढ़ गया है। उन्होंने कहा तापमान राजस्थान और गुजरात के बीच उच्चतम तक पहुंच जाना चाहिए, लेकिन यह गरज वाले बादल और अनुकूल हवा के कारण नियंत्रित होता है।