Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: गढ़चिरौली में मुखबिर के आरोप में पूर्व नक्सली की हत्या, नक्सलियों ने देर रात हमला कर घटना को दिया अंजाम

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में साल 2017 में अत्मसमर्पण करने वाले एक नक्सली की नक्सलियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि पूर्व नक्सली पर मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है। मामले में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 26 Jul 2024 07:30 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या। फाइल फोटो।

पीटीआई, गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में साल 2017 में एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था, जिसकी गुरुवार रात हत्या कर दी गई। पुलिस ने आत्मसमर्पण नक्सली की हत्या के पीछे नक्सलियों को ही जिम्मेदार माना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसकी हत्या की गई है।

2017 में किया था आत्मसमर्पण

उन्होंने बताया कि जग्गू उर्फ ​​जयराम गावड़े पर गुरुवार रात आरेवाड़ा-हिद्दूर रोड पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नक्सलियों के एक समूह ने हमला किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ के आरेवाड़ा निवासी गावड़े और उसकी पत्नी रासो उर्फ ​​देवे पुंगाती ने साल 2017 में आत्मसमर्पण किया था और वे अब खेती करते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया FIR

आधिकारिक बयान के मुताबिक, जयराम और उसकी पत्नी प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के भामरागढ़ 'दलम' के 2007 से सदस्य थे। वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है। मामले में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः

कारगिल विजय दिवस पर अग्निवीरों के लिए बड़ा एलान, यूपी और एमपी में पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण