Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai Crime: मुंबई में एनसीपी नेता की चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai मुंबई के भायखला के म्हाडा कालोनी क्षेत्र में अजित पवार गुट के एक एनसीपी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दो से तीन लोगों ने हमला किया है। मृतक नेता का नाम सचिन कुर्मी है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sun, 06 Oct 2024 01:17 AM (IST)
Hero Image
पुलिस के अनुसार हमले में दो से तीन लोग शामिल थे। (File Image)

पीटीआई, मुंबई। अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के एक नेता की मुंबई में चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों का पता नहीं चल सका है।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात भायखला के म्हाडा कालोनी क्षेत्र में सचिन कुर्मी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि कुर्मी को जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमले में दो से तीन लोग शामिल थे। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की गई है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें