Move to Jagran APP

लॉरेंस बिश्नोई के भाई के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, सलमान खान के घर पर फायरिंग का है मामला

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर-जमानती मुंबई की एक विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोली चलाने के मामले पर वारंट जारी किया गया है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य रोहित गोदेरा के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया था।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 26 Jul 2024 09:18 PM (IST)
Hero Image
मुंबई की एक विशेष अदालत ने जारी किया वारंट। (File Image)

पीटीआई, मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य रोहित गोदेरा के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया था।

गोलीबारी की घटना के संबंध में मुंबई पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र में लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोदेरा और अनमोल को फरार आरोपित के रूप में दिखाया गया है। लॉरेंस वर्तमान में अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद है। माना जा रहा है कि अनमोल और गोदेरा कनाडा में हैं।

छह लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामलों के विशेष न्यायाधीश बी डी शेल्के ने अनमोल और गोदेरा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विक्की गुप्ता और सागर पाल ने कथित तौर पर 14 अप्रैल की सुबह सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई थीं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।