Move to Jagran APP

Ram Mandir: ...यह देखना पीड़ादायक, एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर बरसीं प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अस्तित्वहीन नरेटिव के निर्माण के लिए पवित्र स्थान का उपयोग करते हुए देखना पीड़ादायक है। ( फाइल फोटो)

By Anurag GuptaEdited By: Anurag GuptaMon, 10 Apr 2023 12:59 AM (IST)
Ram Mandir: ...यह देखना पीड़ादायक, एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर बरसीं प्रियंका चतुर्वेदी
Ram Mandir: ...यह देखना पीड़ादायक, एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर बरसीं प्रियंका चतुर्वेदी

मुंबई, ऑनलाइन डेस्क। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वालों को राजनीतिक पर्यटकों के तौर पर नहीं, बल्कि भक्तों के तौर पर आना चाहिए।

CM बनने के बाद पहली बार अयोध्या दौरे पर एकनाथ शिंदे

बता दें कि एकनाथ शिंदे हजारों शिवसैनिकों के साथ रामलला में दर्शन के लिए रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा है।

क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी ?

प्रियंका चतुर्वेदी ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि अस्तित्वहीन नरेटिव के निर्माण के लिए पवित्र स्थान का उपयोग करते हुए देखना पीड़ादायक है।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वालों को राजनीतिक पर्यटकों के तौर पर नहीं, बल्कि भक्तों के तौर पर आना चाहिए। अपने अस्तित्वहीन नरेटिव के निर्माण के लिए पवित्र स्थान का उपयोग करते हुए देखना पीड़ादायक है। हालांकि, उन पर पूरी तरह से फिट बैठने वाला नरेटिव एकमात्र गद्दार का है और कुछ नहीं।

एकनाथ शिंदे ने रामलला के किए दर्शन

उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंदे ने कहा था कि लोग यह आरोप लगाते थे कि मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताएंगे और आज जब मंदिर बन रहा है, तो ऐसे सवाल करने वालों को घर का रास्ता भी दिखा दिया गया है। एकनाथ शिंदे ने रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया।

इसके बाद एकनाथ शिंदे ने हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की और शाम के वक्त उन्होंने सरजू के सहस्त्रधारा घाट पर महाआरती की।