Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Palghar Crime: मां की ममता हुई तार तार, महिला ने ढाई साले के बेटे की ली जान, फिर खुद कर ली आत्महत्या

मुंबई के पालघर में एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने से पहले अपने ढाई साल के बेटे की जान भी ले ली। जवाहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि 23 वर्षीय महिला लक्ष्मी भामरे ने घर के दरवाजे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले अपने नाबालिग बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Sat, 10 Aug 2024 11:55 AM (IST)
Hero Image
पालघर में महिला ने अपने बेटे की जान लेकर आत्महत्या कर ली।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, पालघर। मुंबई के पालघर जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है। एक महिला ने अपने ढाई साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना आदिवासी बहुल जव्हार तालुका के गदरवाड़ी गांव में घटी है।

पति-ससुर जब गए थे खेत तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम 

जवाहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि 23 वर्षीय महिला लक्ष्मी भामरे ने घर के दरवाजे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले अपने नाबालिग बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आगे जानकारी दी कि यह घटना दोपहर 3 बजे के आसपास हुई जब महिला के पति और उसके ससुर ने अपने खेत में गए। उन्होंने कहा कि महिला के इस कदम के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर