Move to Jagran APP

विस्तारा की दुबई उड़ान के यात्रियों को गलती से घरेलू टर्मिनल पर ले जाया गया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दुबई से आई विस्तारा की उड़ान के कुछ यात्रियों को रविवार को आव्रजन प्रक्रिया पूरी किए बिना ही लैंडिंग के बाद मुंबई हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर ले जाया गया। एयरलाइन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिचालन प्रक्रियाएं सख्त की जाएंगी। भारतीय हवाई अड्डों पर आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आव्रजन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

By Jagran News Edited By: Abhinav AtreyUpdated: Mon, 05 Feb 2024 11:55 PM (IST)
Hero Image
विस्तारा की दुबई उड़ान के यात्रियों को गलती से घरेलू टर्मिनल पर ले जाया गया। (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। दुबई से आई विस्तारा की उड़ान के कुछ यात्रियों को रविवार को आव्रजन प्रक्रिया पूरी किए बिना ही लैंडिंग के बाद मुंबई हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर ले जाया गया। एयरलाइन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिचालन प्रक्रियाएं सख्त की जाएंगी।

भारतीय हवाई अड्डों पर आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से आव्रजन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और नवीनतम घटना एक स्पष्ट सुरक्षा उल्लंघन है। विस्तारा के एक प्रवक्ता ने कहा कि चार फरवरी को विस्तारा की फ्लाइट यूके 202 से दुबई से मुंबई आने वाले हमारे कुछ यात्रियों को गलती से अंतरराष्ट्रीय आगमन के बजाय घरेलू टर्मिनल पर ले लिया गया।

यात्रियों को दूसरे टर्मिनल पर ले जाया गया

बाद में इन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय आगमन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्दिष्ट टर्मिनल पर ले जाया गया। एयरलाइन ने आगे कहा कि उसकी टीमों ने सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि इन यात्रियों को उनके आगमन की औपचारिकताएं पूरी करने और यात्रा समाप्त करने के लिए निर्दिष्ट क्षेत्र में ले जाया जाए।

संचालन प्रक्रियाओं को सख्त कर रही एयरलाइन

प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे किसी भी दोहराव से बचने के लिए अपनी मानक संचालन प्रक्रियाओं पर दोबारा विचार कर रहे हैं और उन्हें और सख्त कर रहे हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: Baramati Seat: चाचा शरद पवार के गढ़ में भतीजे अजीत पवार की हुंकार, अभेद बारामती लोकसभा सीट में फंस सकता है पेंच

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें