Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चार दिन बाद 276 यात्रियों को लेकर फ्रांस से मुंबई पहुंचा विमान, मानव तस्करी के संदेह में रोकी गई थी फ्लाइट

Plane land in Mumbai मानव तस्करी के संदेह में चार दिनों तक फ्रांस में रोका गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंच गया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 276 यात्रियों को लेकर विमान मंगलवार तड़के मुंबई पहुंचा है। फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार जब विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी तो उसमें 276 यात्री सवार थे।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Tue, 26 Dec 2023 06:22 AM (IST)
Hero Image
चार दिन बाद 276 यात्रियों को लेकर फ्रांस से मुंबई पहुंचा विमान (फोटो एपी)

पीटीआई, मुंबई। मानव तस्करी के संदेह में चार दिनों तक फ्रांस में रोका गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंच गया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 276 यात्रियों को लेकर विमान मंगलवार तड़के मुंबई पहुंचा है।

फ्रांस से मुंबई पहुंचा विमान

अधिकारी ने कहा कि एयरबस ए340 ने सुबह 4 बजे मुंबई में लैंड किया है। विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे पेरिस के वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

276 यात्री को लेकर फ्रांस से भरी उड़ान

फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, जब विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी तो उसमें 276 यात्री सवार थे। हालांकि, दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने शरण के लिए आवेदन करने की इच्छा व्यक्त की थी। फिलहाल ये लोग अभी भी फ्रांस में ही मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- France: फ्रांस में 300 से ज्यादा भारतीय यात्रियों को लेकर जा रहे विमान को रोका गया, जानिए क्या है पूरा मामला?

विमान में सवार थे 303 यात्री

एक फ्रांसीसी समाचार चैनल ने कहा कि दो अन्य को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें जज के सामने पेश किया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि जब विमान की वैट्री एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई थी तो उसमें सवार 303 भारतीय यात्रियों थे, जिनमें 11 नाबालिग थे।

निकारागुआ जा रही थी फ्लाइट

बता दें कि दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली फ्लाइट को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस के वैट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, कुछ यात्री हिंदी और कुछ तमिल भाषी थे। हालांकि, एअरलाइन के वकील ने तस्करी में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया था। बता दें कि फ्रांस में मानव तस्करी के लिए 20 साल तक की सजा का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- France Indian Passengers: फ्रांस से भारतीयों को लेकर विमान ने भरी उड़ान, कुछ यात्री नहीं लौटना चाहते थे भारत, मांगी थी शरण