Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Porn Star Riya Barde को बचाने उतरी वकीलों की 'टोली', कोर्ट में डेढ़ घंटे तक चली बहस

Porn Star Riya Barde Case भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में रिया बर्डे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब रिया को अदालत में पेश किया गया तो सात अधिवक्ताओं की टीम ने उसका बचाव किया। वकीलों ने कोर्ट में पूछा कि रिया को किस आधार पर बांग्लादेशी साबित किया जा सकता है। कोर्ट में इस मामले को लेकर डेढ़ घंटे तक बहस चली।

By Piyush Kumar Edited By: Piyush Kumar Updated: Sat, 28 Sep 2024 12:20 PM (IST)
Hero Image
Porn Star Riya Barde Case: रिया बार्डे को अवैध रूप से भारत में रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एडल्ट फिल्मों की स्टार रिया बर्डे (Porn Star Riya Barde) को अवैध रुप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने रिया को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वो बांग्लादेश की रहने वाली है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने परिवार के साथ भारत में रह रही थी। इस मामले पर पुलिस रिया की मां, बहन, भाई और पिता की तलाश में जुटी है।

डेढ़ घंटे तक चली कोर्ट में बहस 

वहीं, पुलिस ने जब रिया को अदालत में पेश किया गया तो सात अधिवक्ताओं की टीम ने उसका बचाव किया। वकीलों ने कोर्ट में पूछा कि रिया को किस आधार पर बांग्लादेशी साबित किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक रिया की गिरफ्तारी के मामले पर बहस हुई। कोर्ट ने रिया को 1 अक्तूबर तक ठाणे पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

रिया की मां ने महाराष्ट्र के रहने वाले शख्स से रचाई थी शादी 

एडल्ट इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से मशहूर रिया ने राज कुंद्रा प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ी थी। उस पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार वपर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के आरोप है। हिल लाइन पुलिस ने 26 सितंबर को उसे गिरफ्तार किया।  

रिया के खिलाफ भारतीय दंड संहित (आईपीसी) की धारा 420, 465, 468, 479 और 14ए तकत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार, रिया की मां बांग्लादेश की रहने वाली हैं। उन्होंने रिया के पिता, अरविंद बर्डे से शादी रचाई थी।  अरविंद बर्डे, महाराष्ट्र की रहने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी नागरिक है पोर्न स्टार Riya Barde, फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रही; ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें