Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुणे में युवक ने कार से दो पुलिसवालों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल; आरोपी दबोचा गया

Pune Hit and Run महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने अपनी तेज रफ्तार कर से दो पुलिसकर्मियों की बाइक पर टक्कर मारी थी। इस दर्दनाक हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल है। इससे पहले मुंबई में रविवार को हिट एंड रन का एक खौफनाक मामला सामने आ चुका है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 08 Jul 2024 03:54 PM (IST)
Hero Image
पुणे में कार ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर। (सांकेतिक फोटो)

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी कार से दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। दोनों पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरा घायल है। पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: 'जब तक मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं...' मुंबई BMW हिट एंड रन मामले में CM एकनाथ शिंदे का आया बड़ा बयान

महिला पुलिसकर्मियों को जलाने की हो चुकी कोशिश

दो दिन पहले यानी शनिवार को पुणे के विश्रामबाग इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर दो महिला पुलिसकर्मियों को आग लगाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान संजय फकीरा साल्वे के तौर पर हुई थी।

बता दें कि इससे पहले पुणे में ही एक किशोर ने लग्जरी कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की जान चली गई थी। यह मामला पूरे देश में छाया रहा है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश से 50 उड़ानें रद्द, ट्रेन सेवाएं प्रभावित; स्कूल बंद

हर एक जान अनमोल है: सीएम शिंदे

हिट एंड रन मामलों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर एक जान अनमोल है। पुलिस को इन मामलों से गंभीरता से निपटने और न्याय सुनिश्चित करने को कहा है। सीएम ने कहा कि हिंट एंड रन से जुड़े आरोपियों के लिए सख्त कानून लागू कर रहे हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

बता दें कि मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार को बीएमडब्ल्यू कार से शिवसेना शिंदे गुट के एक नेता के बेटे ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी थी। दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें