Move to Jagran APP

Rashmi Shukla: कौन हैं IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला, जो बनीं हैं महाराष्ट्र की पहली महिला DGP

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को गुरुवार को को महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह विभाग ने आदेश जारी किया। रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनीं हैं। इससे पहले वह पुणे पुलिस आयुक्त के रूप में सेवा दे चुकी हैं। इससे पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ महाराष्ट्र के डीजीपी थे जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत हुए।

By Agency Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Thu, 04 Jan 2024 06:04 PM (IST)
Hero Image
रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की नई डीजीपी। (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को गुरुवार को को महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह विभाग ने आदेश जारी किया।

रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की डीजीपी

बता दें कि रश्मि शुक्ला 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। इससे पहले रश्मि शुक्ला को प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ेंः Mumbai: IAS अधिकारी पर चढ़ा ओहदे का खुमार... एयरटेल के कर्मचारियों से की मारपीट, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पूर्व डीजीपी रजनीश सेठ हुए सेवानिवृत

इससे पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ महाराष्ट्र के डीजीपी थे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत हुए। उनकी सेवा सेवानिवृति के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर को महाराष्ट्र के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

कौन हैं महाराष्ट्र की नई डीजीपी रश्मि शुक्ला?

बता दें कि रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनीं हैं। इससे पहले वह पुणे पुलिस आयुक्त के रूप में सेवा दे चुकी हैं। साथ ही राज्य खुफिया विंग के निदेशक सहित कई प्रमुख पदों पर काम कर चुकी हैं। उनका नाम महाराष्ट्र में फोन टैपिंग से भी जुड़ा था।

यह भी पढ़ेंः Thane: लव प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आठ महीने बाद मामले का खुलासा; FIR दर्ज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।