Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता आपके हाथ में होगी', शरद पवार ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ( Sharad Pawar ) ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का हौसला यह कहकर बढ़ाया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ता आपके हाथों में होगी। सोमवार को अहमदनगर में पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके साथ बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। अगले तीन महीनों में राज्य विधानसभा के चुनाव होंगे।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 10 Jun 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
शरद पवार ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला (Image: ANI)

राज्य ब्यूरो, मुंबई। राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का हौसला यह कहकर बढ़ाया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ता आपके हाथों में होगी। लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी राकांपा (शरदचंद्र पवार) 10 सीटों पर लड़कर आठ सीटें जीतने में सफल रही है।

सोमवार को अहमदनगर में पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके साथ बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में हमने पार्टी की विचारधारा को विस्तार देने का काम किया है। अगले तीन महीनों में राज्य विधानसभा के चुनाव होंगे।

चाचा शरद पवार के सामने अजीत पवार की करारी हार

इस दिशा में काम करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, क्योंकि चुनावों के बाद राज्य की सत्ता आपके हाथों में होगी। अजीत पवार सिर्फ चार सीटें लड़कर एक सीट जीत सके। यहां तक बारामती लोकसभा सीट से सुप्रिया सुले के विरुद्ध चुनाव लड़ीं उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार भी चुनाव हार गईं। यह चाचा शरद पवार के सामने अजीत पवार की करारी हार मानी जा रही है। मुंबई के षडमुखानंद सभागार में अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए अजीत पवार भी अपने चाचा शरद पवार का नाम लेते हुए भावुक नजर आए।

NCP का स्थापना दिवस

गौरतलब है कि शरद पवार ने 25 साल पहले कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठन किया था। लेकिन पिछले वर्ष पार्टी के स्थापना दिवस के कुछ ही दिनों बाद उनके भतीजे अजीत पवार ने अपना अलग गुट बनाकर पार्टी को तोड़ दिया था। वह अपने साथियों के साथ राज्य में चल रही भाजपा एवं शिवसेना (¨शदे) की सरकार में शामिल हो गए थे। पार्टी टूटने के बाद सोमवार को पहली बार पार्टी का स्थापना दिवस दोनों गुटों द्वारा अलग-अलग मनाया गया। शरद पवार गुट ने अहमदनगर में स्थापना दिवस मनाया। जबकि, अजीत पवार गुट ने मुंबई के षडमुखानंद सभागार में।

यह भी पढ़ें: 'कैबिनेट मंत्री का मिलना चाहिए था पद', NCP के बाद अब शिवसेना भी राज्यमंत्री पद को लेकर नाराज

यह भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भुगतने होंगे गंभीर परिणाम', कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी; कह दी यह बड़ी बात