Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर मुश्किलों में राहुल गांधी, शिंदे गुट की नेता ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

शिंदे गुट की वंदना सुहास डोंगरे ने सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कहा कि राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी को बदनाम किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आहत किया है।

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh ChauhanUpdated: Fri, 18 Nov 2022 08:56 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वीर सावरकर पर की टिप्पणी

मुंबई, एएनआइ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा अभी महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है। गुरुवार को राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर पर निशाना साधा। भाजपा समेत कई दलों ने राहुल गांधी की वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, शिंदे गुट की बालासाहेबांची शिवसेना (Balasahebanchi ShivSena) ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

 पुलिस ने धारा 500 और 501 IPC के तहत मामला किया दर्ज

शिंदे गुट की वंदना सुहास डोंगरे ने सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कहा कि राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी को बदनाम किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आहत किया है। महाराष्ट्र पुलिस ने धारा 500 और 501 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

वीर सावरकर ने गांधी, नहेरू और सरदार पटेल को दिया धोखा: राहुल गांधी

बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी ने अकोला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि आजादी से पहले सावरकर ने न सिर्फ ब्रिटिश सरकार की मदद की बल्कि उन्होंने अंग्रेजों को पत्र लिखकर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा दिया। उधर भाजपा ने इसे स्वतंत्रता सेनानी का अपमान बताते हुए कहा कि राहुल को अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री रिया सेन, राहुल गांधी के साथ तस्वीर वायरल

यह भी पढ़ें: Nitin Gadkari: सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम में अचानक खराब हुई नितिन गडकरी की तबीयत

भाजपा ने कहा राहुल गांधी को मांगनी चाहिए माफी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि वीर सावरकर पर राहुल गांधी का हमला अपमानजनक है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने सावरकर के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वे बेहद शर्मनाक हैं। वीर सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी हैं, जो हमारे दिल के बहुत करीब हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें