Move to Jagran APP

'एकनाथ शिंदे ने कोई मांग नहीं रखी', भाजपा-शिवसेना गठबंधन में किसी भी तरह के मतभेद से संजय शिरसाट का इनकार

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजग को समर्थन देते समय भाजपा के सामने कोई मांग नहीं रखी थी लेकिन पार्टी को फिर भी स्वतंत्र प्रभार वाला केंद्रीय मंत्रालय मिला है। शिरसाट ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विभागों के आवंटन को लेकर राजग या भाजपा-शिवसेना गठबंधन में किसी भी तरह के मतभेद से इन्कार किया।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
भाजपा-शिवसेना गठबंधन में किसी भी तरह के मतभेद से संजय शिरसाट का इनकार (Image: ANI)

मुंबई, पीटीआई। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राजग को समर्थन देते समय भाजपा के सामने कोई मांग नहीं रखी थी, लेकिन पार्टी को फिर भी स्वतंत्र प्रभार वाला केंद्रीय मंत्रालय मिला है।

शिरसाट ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विभागों के आवंटन को लेकर राजग या भाजपा-शिवसेना गठबंधन में किसी भी तरह के मतभेद से इन्कार किया। इससे पहले पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा से निर्वाचित शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री (एमओएस) के रूप में कार्यभार संभाला।

भविष्य में पार्टी के लिए और भी पद होंगे

शिरसाट ने कहा, भविष्य में पार्टी के लिए और भी पद होंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन होने पर मांग करना शिंदे का स्वभाव नहीं है। महाराष्ट्र में भाजपा की सत्तारूढ़ सहयोगी ¨शदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लोकसभा में सात और राज्यसभा में एक सांसद हैं। शिरसाट ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब एक दिन पहले उनके पार्टी के सहयोगी और मावल से लोकसभा सदस्य श्रीरंग बारणे ने शिवसेना को कैबिनेट में स्थान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी।

यह भी पढ़ें:  Maharashtra: उद्धव की मनमानी से नाराज कांग्रेस, विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी में शुरू हुई खींचतान

यह भी पढ़ें:  मुसलमानों के लिए बजट आवंटन का प्रधानमंत्री का आरोप गलत', शरद पवार ने कहा- पीएम मोदी की बातों में एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।