Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: धार्मिक स्थल पर लिखा 'श्री राम', इलाके में मचा तनाव; पुलिस ने कहा- 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार होगा बदमाश

महाराष्ट्र के एक मस्जिद पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक धार्मिक नारा लिख दिया। इस घटना के बाद इलाकों में अशांति फैल गई। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाश को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की बात कही है। एसडीपीओ धीरज कुमार ने कहा कि 25 मार्च को एक मस्जिद की दीवार पर श्री राम का नारा लिखा हुआ मिला था।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 26 Mar 2024 02:21 PM (IST)
Hero Image
Maharashtra: बीड जिले में एक मस्जिद की दीवार पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धार्मिक नारा लिख दिया।(फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई, बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मस्जिद की दीवार पर एक धार्मिक नारा लिख दिया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ये काम किया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मजलगांव के मरकजी मस्जिद की दीवार पर किसी व्यक्ति ने 'जय श्री राम' लिख दिया।

पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज 

एसडीपीओ धीरज कुमार ने सोमवार को इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा,"आज (25 मार्च) महाराष्ट्र के बीड में एक मस्जिद की दीवार पर 'श्री राम' का नारा लिखा हुआ मिला था। एक कुख्यात व्यक्ति ने मरकज मस्जिद की दीवार पर 'श्री राम' लिखा था। घटना में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

— ANI (@ANI) March 26, 2024

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 24 घंटे के अंदर हम बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे।  

यह भी पढ़ें: Maharashtra: पत्नी और दो बच्चों को घर में बंद कर बाहर से शख्स ने लगाई आग, तीनों की हुई मौत; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार