Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SpiceJet Flight: स्पाइस जेट की मुंबई-दरभंगा उड़ान रद, एयरपोर्ट पर आठ घंटे फंसे रहे यात्री

स्पाइसजेट ने शुक्रवार को मुंबई से दरभंगा जाने वाली उड़ान को रद कर दिया जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। वहीं उड़ान रद होने के कारण यात्रियों को हवाई अड्डे पर ही करीब आठ घंटा इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाद में उड़ान को रद कर दिया गया।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:33 PM (IST)
Hero Image
स्पाइस जेट की मुंबई-दरभंगा उड़ान रद होने से एयरपोर्ट पर आठ घंटे फंसे रहे यात्री। फाइल फोटो।

मिड-डे, मुंबई। स्पाइसजेट द्वारा शुक्रवार को मुंबई से दरभंगा जाने वाली उड़ान एसजी 115 को रद किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उड़ान सुबह 7:45 बजे प्रस्थान करने वाली थी।

यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे। स्पाइसजेट की ओर से पहले तकनीकी समस्या बताकर उड़ान के देरी होने की जानकारी दी गई, बाद में दोपहर दो बजे के आसपास इसे रद कर दी गई।

आठ घंटे तक मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

प्रभावित यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें उड़ान की स्थिति के बारे में एयरलाइन सही जानकारी नहीं दी गई। यात्री करीब आठ घंटे तक मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे। एयरलाइन की ओर से इस दौरान यात्रियों के लिए नाश्ता का भी व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों ने बताया दुखद अनुभव

दरभंगा के लिए उड़ान भरने वाले एक यात्री ने कहा कि हम लोग सुबह से ही हवाई अड्डे के अंदर फंसे रहे और एयरलाइन से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। यह एक बहुत ही दुखद अनुभव रहा है।

यह भी पढ़ेंः

UCC पर एनडीए में फूट, पीएम मोदी के बयान पर क्या बोली जेडीयू और टीडीपी?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें