Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बांग्लादेशी नागरिक है पोर्न स्टार Riya Barde, फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रही; ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाणे पुलिस ने एक व्यक्ति की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोर्न स्टार रिया बर्डे को अवैध रूप से भारत में रहने के लिए गिरफ्तार किया है। रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेश की निवासी है और फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी और विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 27 Sep 2024 04:17 PM (IST)
Hero Image
आरोही बार्डे और बन्ना शेख के नाम से भी मशहूर है रिया बर्डे। (Photo- Internet Media)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र पुलिस ने एडल्ट फिल्मों की स्टार रिया बर्डे को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह मूल रुप से बांग्लादेश की निवासी है और फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रह रही थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने ठाणे पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि पुलिस ने गुरुवार को एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया, जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जिले के अंबरनाथ शहर में रह रही थी। गिरफ्तार महिला की पहचान पुलिस ने रिया अरविंद बर्डे के रूप में की है, जोकि आरोही बार्डे और बन्ना शेख के नाम से भी मशहूर है।

एडल्ट फिल्मों में करती है काम

जानकारी के अनुसार वह एडल्ट फिल्मों में काम करती है। उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पर एक व्यक्ति से सूचना मिली कि आरोपी महिला बांग्लादेशी है और धोखाधड़ी एवं जालसाजी के मामले में संलिप्त है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है।

सब-इंस्पेक्टर संग्राम मलकर ने पीटीआई से कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सामान्य इरादे से संबंधित आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने एक साल पहले की थी पूछताछ 

धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला 1 जुलाई, 2024 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के लागू होने से पहले दर्ज किया गया था। अधिकारी के अनुसार, पुलिस महिला के चार साथियों की तलाश कर रही थी, जो धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में भी शामिल थे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, एक साल से अधिक समय पहले, उन्हें एक शिकायत मिली थी और उसके बाद रिया बर्डे से उसकी भारतीय नागरिक होने की स्थिति की पुष्टि करने के लिए उसके क्रेडेंशियल के बारे में पूछताछ की गई थी।

जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने एक साथी के लिए बांग्लादेश से स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने की साजिश रची। पुलिस ने कहा कि इन दस्तावेजों का उपयोग करके उन्होंने अन्य आरोपियों के लिए शिक्षा प्रमाण पत्र और पासपोर्ट हासिल किए।

बनवाए फर्जी दस्तावेज

जब ​​रिया बर्डे के दस्तावेजों को सत्यापन के लिए भेजा गया तो पता चला कि उसके जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में जन्म के तीन अलग-अलग स्थान दर्ज थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने इन दस्तावेजों को फर्जी बनाया और अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें