Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra Fire: नागपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मदजूरों की मौत; 3 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। हिंगना में कटारिया एग्रो प्रइवेट लिमिटेड में लगी आग में तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा हादसे में तीन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Mon, 24 Apr 2023 02:17 PM (IST)
Hero Image
Maharashtra Fire: नागपुर की फैक्ट्री में भीषण आग

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के नागपुर जिले की एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंगना की फैक्ट्री में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, हिंगना में कटारिया एग्रो प्रइवेट लिमिटेड नाम की एक फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। आग लगते ही फैक्ट्री से लोगों की चीखने की आवाजें आने लगीं। इसकी जानकारी फौरन दमकल केंद्र को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल केंद्र की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि फैक्ट्री में आग से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन मजदूर घायल हो गए। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें