Move to Jagran APP

Uddhav Thackeray Hospitalized: उद्धव ठाकरे की बिगड़ी तबीयत, करानी पड़ी एंजियोप्लास्टी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत सुबह बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक उन्हें बेचैनी हो रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके हार्ट की जांच के बाद एंजियोप्लास्टी का फैसला किया। उनके हार्ट में ब्लॉकेज की शिकायत मिली जिसकी वजह से डॉक्टरों ने आज ही एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 14 Oct 2024 03:44 PM (IST)
Hero Image
Uddhav Thackeray Hospitalized: अस्पताल में एडमिट हुए उद्धव ठाकरे।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत सुबह बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक, उन्हें बेचैनी हो रही थी।

इसके बाद डॉक्टरों ने उनके हार्ट की जांच के बाद एंजियोप्लास्टी का फैसला किया। उनके हार्ट में ब्लॉकेज की शिकायत मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने आज ही एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक, आज ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

तीसरी बार उद्धव ठाकरे को करानी पड़ी एंजियोप्लास्टी

उद्धव ठाकरे ने 20 जुलाई 2012 को पहली बार एंजियोप्लास्टी कराई थी। इसके बाद इसी साल नवंबर महीने में उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी।

बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे 12 अक्टूबर को आयोजित दशहरा रैली के बाद से ही अस्वस्थ थे। इससे पहले 2016 में ठाकरे को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, जहां उनकी एंजियोग्राफी की गई थी।

यह भी पढ़ें: 'नहीं तो आपको भी जेल में डालूंगा', उद्धव ठाकरे की हुंकार; कहा- दो महीने रुकिए, सरकार आने वाली है

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें