Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

श्रद्धा मर्डर केस पर केंद्रीय मंत्री का बयान- ऐसे अपराधों के लिए पढ़ी-लिखी लड़कियां जिम्‍मेदार, मचा घमासान

श्रद्धा मर्डर केस पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने लड़कियों को नसीहत दे डाली है। उन्‍होंने कहा है कि पढ़ी-लिखी लड़कियों की मां-बाप के प्रति कोई जिम्‍मेदारी होती है। इन्‍हें लिव इन रिलेशनशिप के पचड़ों में नहीं पड़ना चाहिए।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 18 Nov 2022 09:50 AM (IST)
Hero Image
श्रद्धा मर्डर केस पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बयान पर भड़कीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी

मुंबई, मिड डे। दिल्‍ली के श्रद्धा वाकर मर्डर केस (Shraddha Walker Murder Case) पर टिप्‍पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) ने गुरुवार को कहा कि लिव इन रिलेशनशिप (Live in relationship) से अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। पढ़ी-लिखी लड़कियों को ऐसे रिश्‍तों में पढ़ना ही नहीं चाहिए।

कौशल किशोर के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने उनके इस्‍तीफे की मांग की है। चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से केंद्रीय मंत्री को उनकी महिलाओं को दोष देने वाली टिप्पणी के लिए कैबिनेट से बर्खास्‍त करने का आग्रह किया है। प्रियंका ने उनके इस बयान को निर्मम और क्रूर बताया है। 

अगर लड़का पसंद है तो जाकर करें कोर्ट मैरिज: केंद्रीय मंत्री

कौशल किशोर ने अपने दिए गए बयान में कहा है, 'इस तरह के अपराधों के लिए पढ़ी-लिखी लड़कियां ही जिम्‍मेदार हैं, जो लिव इन में रहने के लिए अपने मां-बाप को छोड़ देती हैं। अगर कोई लड़‍का पसंद है, तो उसके साथ लिव इन में रहने के बजाय उससे कोर्ट में जाकर शादी कर लेनी चाहिए।'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'यह लड़कियों की जिम्‍मेदारी है कि अगर मां-बाप लिव इन रिलेशनशिप के लिए नहीं मान रहे हैं, तो जाकर लड़के से कोर्ट मैरिज (Court Marriage) कर ले, उचित कागजी कार्रवाइ के साथ, फिर रहें साथ। लिव इन ही क्‍यों करना है। जो मां-बाप बचपन से लेकर सालों तक हमें पाल-पोष बड़ा करते हैं, हम उन्‍हीं ही छोड़ देते हैं।' 

समाज को झकझोरने वाली घटना, नहीं चेते तो न जाने कितनी लड़कियां इसी तरह मारी जाती रहेंगी

लड़कियां लिव इन के पचड़े से रहें दूर: कौशल किशोर

वह आगे कहते हैं, 'और ऐसी घटनाएं हर उस लड़की के साथ हो रही है, जो पढ़ी-लिखी हैं। इन्‍हें लगता है कि ये खुले विचारों वाली हैं और अपने आगे आने वाले कल के फैसले खुद ले सकती हैं। ऐसी लड़कियां ही इन्‍हीं पचड़ों में फंस जाती हैं। लड़कियों को सोचना चाहिए कि वे ऐसा क्‍यों कर रही हैं। पढ़ी-लिखी लड़कियों को अपने माता-पिता के प्रति जिम्‍मेदार रवैया अपनाना चाहिए। ऐसी घटनाओं के लिए पढ़ी-लिखी लड़कियां ही जिम्‍मेदार होती हैं क्‍योंकि माता-पिता तो पहले ही ऐसे रिश्‍तों से मुंह मोड़ लेते हैं।' 

लिव इन रिलेशनशिप से अपराध को बढ़ावा: मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'इस लिव इन रिलेशनशिप से बस अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। यह गलत है और लोग इसके परिणाम भुगत रहे हैं।' उनके इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि किशोर को मंत्रिमंडल (Cabinet) से तत्‍काल बर्खास्‍त करना चाहिए।

किशोर के बयान पर भड़कीं शिवसेना नेता प्रियंका

उन्‍होंने ट्वीट कर यह भी कहा है, 'आश्चर्य की बात है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि लड़कियां इस देश में पैदा होने के लिए जिम्मेदार हैं। बेशर्म, हृदयहीन और क्रूर, सभी समस्याओं के लिए महिलाओं को दोष देने की मानसिकता लगातार पनपती रहती है।'

Shraddha Murder: आफताब के बर्ताव-स्वभाव को लेकर पड़ोसियों के चौंकाने वाले खुलासे, धमकाया था- फ्लैट पर मत आना

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें