Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महाराष्ट्र में व्हेल मछली की 'उल्टी' की हो रही तस्करी, करोड़ों में है कीमत; तीन आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे अपराध शाखा की कल्याण इकाई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और 6.20 करोड़ रुपये मूल्य की 5.6 किलोग्राम एम्बरग्रीस (व्हेल उल्टी) जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल भोसले अंकुश शंकर माली और लक्ष्मण शंकर पाटिल के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी एक कार में पाइपलाइन रोड से बदलापुर की ओर एम्बरग्रीस की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 29 Sep 2024 03:36 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र में व्हेल मछली की 'उल्टी' की तस्करी (फोटो-जागरण)

एएनआई, ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे अपराध शाखा की कल्याण इकाई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और 6.20 करोड़ रुपये मूल्य की 5.6 किलोग्राम एम्बरग्रीस (व्हेल उल्टी) जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल भोसले, अंकुश शंकर माली और लक्ष्मण शंकर पाटिल के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी एक कार में पाइपलाइन रोड से बदलापुर की ओर एम्बरग्रीस की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, उन्होंने एक तलाशी अभियान शुरू किया गया और आरोपियों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले की आगे जांच जारी है।

कितनी है 'व्हेल उल्टी' की कीमत?

'व्हेल उल्टी' की तस्करी आम है क्योंकि इसकी कीमत सोने से भी अधिक है। इस साल जून से अब तक एम्बरग्रीस के अवैध व्यापार के आरोप में कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है व्हेल वोमिट?

एम्बरग्रीस का उत्पादन स्पर्म व्हेल की तरफ से किया जाता है और इसे अक्सर दुनिया की सबसे अजीब प्राकृतिक घटनाओं में से एक के रूप में वर्णित किया जाता है। यह एक मोमी, ठोस और ज्वलनशील पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है और इसका इस्तेमाल इत्र और दवाओं में किया जाता है। हालांकि एम्बरग्रीस या व्हेल की उल्टी का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है, लेकिन इसकी उत्पत्ति कई सालों तक एक रहस्य बनी रही।

व्हेल मछली समुद्र में तमाम तरह की छोटी-बड़ी चीजों का सेवन करती है। जब ये चीजें पच नहीं पातीं तो व्हेल मछली उल्टी (vomit) कर देती है। इस उल्टी को एम्बरग्रीस कहते हैं। यह दिखने में मोम के ठोस पत्थर की तरह दिखती है और डार्क कलर की होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 किलोग्राम एम्बरग्रीस 1 करोड़ रुपये में बिकता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें