Move to Jagran APP

'कांग्रेस के हाथ पर क्या दावा करेंगे अशोक चव्हाण...', संजय राउत ने भाजपा पर कसा तंज तो फडणवीस ने ये क्या कह दिया?

चव्हाण के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देश की सबसे पुरानी पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ पर दावा करेंगे। संजय राउत ने कहा कि अब भी मुझे इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Mon, 12 Feb 2024 03:59 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस के हाथ पर क्या दावा करेंगे अशोक चव्हाण : संजय राउत

एएनआई, मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। वहीं, चव्हाण के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देश की सबसे पुरानी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'हाथ' पर दावा करेंगे।

एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने किया था दावा

मालूम हो कि हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) और उनके उपमुख्यमंत्री अजित पवार (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) ने अपनी-अपनी पार्टियों से अलग होने के बाद पार्टी के प्रतीक पर अपना दावा पेश किया और जीत दर्ज की थी।

संजय राउत ने किया कटाक्ष

संजय राउत ने कहा कि अब भी मुझे इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि कल तक वे एक साथ थे और आज चले गए। संजय राउत ने अशोक चव्हाण से सवाल किया कि क्या वह भी एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की ही तरह कांग्रेस के प्रतीक पर अपना दावा करेंगे और क्या चुनाव आयोग उन्हें देगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस देश में कुछ भी हो सकता है।

भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर आया फडणवीस का बयान

चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दूसरे दलों के कई कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। खासकर कांग्रेस के कई नेता वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार के कारण हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं इसका खुलासा जल्द होगा। आगे-आगे देखिए क्या होता है।

यह भी पढ़ेंः Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; BJP में हो सकते हैं शामिल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।