Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mumbai: महिला ने 38 बार मुंबई पुलिस को फोन कर दी बम होने की फर्जी सूचना, जब राज खुला तो...

मुंबई पुलिस को एक महिला ने कॉल कर कहा कि नेपियन सी रोड पर बम है। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो उसे वहां से कुछ भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुआ। बता दें महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका काफी लंबे समय से इलाज चल रहा है। महिला ने दो महीने में 38 बार पुलिस को फोन कर बम होने की फर्जी जानकारी दी है।

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Tue, 05 Sep 2023 08:06 PM (IST)
Hero Image
महिला ने 38 बार पुलिस को कॉल कर दी बम की जानकारी।

मुंबई, पीटीआई। मानसिक बीमारी से पीड़ित 41 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर पिछले दो महीनों में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में बम के बारे में 38 फर्जी कॉल कीं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को सोमवार को फिर महिला ने कॉल किया और दावा किया कि दक्षिण मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में बम लगाया गया है और वह डरी हुई है और उसे पुलिस की मदद की जरूरत है।

पुलिस ने कॉल डिटेल से जुटाई महिला की जानकारी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच से पता चला कि महिला ने पिछले दो महीनों में नियंत्रण कक्ष में '100' आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन पर कम से कम 38 कॉल की थीं। अधिकारी ने कहा, महिला मालाबार हिल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में अपने 88 वर्षीय चाचा के साथ रहती है।

अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण कक्ष को सोमवार को कॉल मिलने के बाद, पुलिस ने कॉल करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन नंबर का पता लगाया और नेपियन सी रोड पर एक इमारत के एक फ्लैट में महिला का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित है और पिछले 15 साल से उसका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला के बारे में पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने कॉल को अफवाह बताया।

ये भी पढ़ें: Mumbai: कतर एयरवेज के पूर्व कर्मचारी को कोर्ट से मिली राहत, अभिनेत्री ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर