Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: नवी मुंबई में महिला से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई में एक 40 वर्षीय महिला से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कथित तौर पर 1.92 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बताया गया कि आरोपियों ने महिला से उच्च रिटर्न का वादा किया था।

By Agency Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Wed, 21 Feb 2024 04:34 PM (IST)
Hero Image
नवी मुंबई में महिला से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में 1.92 करोड़ रुपये की ठगी। (सांकेतिक फोटो)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई में एक 40 वर्षीय महिला से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कथित तौर पर 1.92 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महिला से उच्च रिटर्न का वादा

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने न्यू पनवेल की रहने वाली महिला से उसके निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा किया और उसे ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में शामिल किया।

करोड़ों रुपये की ठगी

साइबर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि महिला ने दिसंबर 2023 से आरोपी के कहने पर विभिन्न बैंक खातों में 1,92,82,837 रुपये की राशि भेज दी, लेकिन बाद में उसे पैसा वापस नहीं मिला।

नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महिला ने जब इस पर आरोपितों से सवाल किया, तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें