Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Navi Mumbai: नवी मुंबई में 20 साल की युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया केस

नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शव शनिवार देर रात मिला। उन्होंने कहा कि बेलापुर में काम करने वाली मृतक युवती ने शुक्रवार को ऑफिस से आधे दिन की छुट्टी ली थी। हमें शक है कि उसकी हत्या उसी दिन दोपहर में हुई होगी। भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:49 AM (IST)
Hero Image
युवती ने शुक्रवार को ऑफिस से आधे दिन की छुट्टी ली थी- पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, ठाणे। नवी मुंबई में उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 20 साल की युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बरामद करके हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

नवी मुंबई के डीसीपी विवेक पानसरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शव शनिवार देर रात मिला। उन्होंने कहा कि बेलापुर में काम करने वाली मृतक युवती ने शुक्रवार को ऑफिस से आधे दिन की छुट्टी ली थी। हमें शक है कि उसकी हत्या उसी दिन दोपहर में हुई होगी।

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

डीसीपी पानसरे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। क्राइम ब्रांच भी स्वतंत्र रूप से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट के फनल जोन को 'बुनियादी ढांचा प्रभावित' घोषित करने की बढ़ी मांग, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने लिखा पत्र

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर